देश

पांडुलिपियां भारतीय ज्ञान परंपरा की अमूल्य निधि : शेखावत

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि पांडुलिपियां केवल ऐतिहासिक दस्तावेज नहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता की वैज्ञानिक, दार्शनिक और भाषिक विविधता की अमूल्य निधि हैं. उन्होंने जोर दिया कि इन पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण और वैज्ञानिक संरक्षण से भारत की प्राचीन ज्ञान-परंपरा को वैश्विक मंच पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा.

सोमवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित ‘ज्ञान भारतम्’ हितधारक परामर्श बैठक में शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत केवल आर्थिक और तकनीकी दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी पुनर्जागरण की ओर अग्रसर है. प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए व्यापक स्तर पर योजनाबद्ध कार्य हो रहा है, जिससे हजारों दुर्लभ ग्रंथ डिजिटल रूप में सुरक्षित किए जा रहे हैं.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विकसित भारत के दृष्टिकोण में संस्कृति और ज्ञान परंपरा की रक्षा एवं संवर्धन को केंद्रीय स्थान प्राप्त है. इसी सोच के तहत ‘भारतीय ज्ञान परंपरा’ परियोजना को राष्ट्रीय मिशन के रूप में गति दी जा रही है. उन्होंने बताया कि दुर्लभ पांडुलिपियों का संरक्षण और डिजिटलीकरण का कार्य व्यापक स्तर पर हो रहा है, और आने वाले वर्षों में इसको और गति मिलेगी. यह कार्य आधुनिक तकनीकों जैसे ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन, एआई आधारित वर्गीकरण और भाषायी अनुवाद के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे देश-विदेश के शोधकर्ताओं को इनका लाभ मिल सके.

आने वाले समय में देश के विश्वविद्यालयों, पारंपरिक ज्ञान के केंद्रों, गुरुकुलों, मठों और निजी संग्रहों को जोड़ते हुए एक अखिल भारतीय डिजिटल पांडुलिपि नेटवर्क तैयार किया जाएगा, जिसके तहत एक एकीकृत पोर्टल पर इन ग्रंथों को सुलभ कराया जाएगा, जिसका लाभ विद्यार्थियों, शोधार्थियों के साथ-साथ आमजन को तो मिलेगा ही, बल्कि भारतीय संस्कृति को विश्व मंच पर एक नई पहचान भी मिलेगी.

-भारत एक्सप्रेस 

कोमल शर्मा, वरिष्ठ संवाददाता

Recent Posts

Chhath Puja 2026: कल है ‘नहाय-खाय’, जानिए चार दिनों के इस कठिन व्रत की पूरी पूजन विधि और नियम

Chhath Puja 2026: आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ इस साल 13 नवंबर से…

1 minute ago

नशा मुक्ति केंद्र में सो रहे प्रबंधक की लोहे की रॉड मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

समस्तीपुर के मथुरापुर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक मरीज ने लोहे की रॉड…

10 minutes ago

ANSBCL Scam Update: ED की सप्लीमेंट्री शिकायत से मची हलचल, पूर्व सांसद समेत कई नाम शामिल

ANSBCL Scam: अंडमान निकोबार के ANSBCL बैंक घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व…

19 minutes ago

फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड परमजीत की हत्या का लाइव वीडियो आया सामने

फरीदाबाद के सेक्टर 21सी में धनतेरस की रात पार्किंग विवाद को लेकर टेक महिंद्रा के…

24 minutes ago

Mau Drugs Raid: मऊ में नारकोटिक्स टीम का छापा, 15 करोड़ की एमडी ड्रग्स के साथ अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

Mau News: मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में एमपी और यूपी नारकोटिक्स…

32 minutes ago

Delhi High Court Ruling: ट्रेन हादसे में मुआवजे को लेकर अदालत की दो टूक, रेलवे दावा अधिकरण का आदेश रद्द

Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट ने मंजू लता वर्मा बनाम भारत संघ मामले में फैसला…

41 minutes ago