देश

दिल्ली से मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में दो यात्रियों ने जमकर काटा बवाल, कॉकपिट में की जबरन घुसने की कोशिश

दिल्ली एयरपोर्ट पर बीते सोमवार (14 जुलाई) को उस समय स्पाइसजेट (SpiceJet) की दिल्ली से मुंबई जाने वाली फ्लाइट संख्या SG 9282 में हड़कंप मच गया, जब दो यात्री जबरन कॉकपिट में घुसने की कोशिश करने लगे. इस घटना के बाद विमान वापस पार्किंग स्थल पर लौट आया और दोनों यात्रियों को प्लेन से उतारकर सीआईएसएफ को सौंप दिया गया.

SpiceJet ने जारी किया बयान

स्पाइसजेट (SpiceJet) की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह घटना विमान के उड़ान भरने से पहले की है. दोनों यात्रियों को क्रू मेंबर्स और पायलट की ओर से कई बार अपनी सीट पर बैठने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने इन निर्देशों को नजरअंदाज किया.

दोनों यात्रियों को CISF के हवाले किया गया

एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया, “सभी यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पायलट ने विमान को वापस बे (एयरपोर्ट पर विमानों की पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान) पर लाने का निर्णय लिया.” इसके बाद दोनों यात्रियों को विमान से उतार कर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को सौंप दिया गया.

प्रवक्ता की ओर से यह भी बताया गया कि, “क्रू मेंबर्स, पायलट और अन्य यात्रियों की बार-बार की गई अपील के बावजूद दोनों यात्री लगातार अशांत व्यवहार करते रहे और उन्होंने जबरन कॉकपिट की ओर बढ़ने की कोशिश की, जो एक गंभीर सुरक्षा उल्लंघन है.”

यह भी पढ़ें- वेलकम टू अर्थ शुभांशु! आज 18 दिन बाद धरती पर लौटेंगे शुभांशु शुक्ला, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी बधाई

स्पाइसजेट ने यह स्पष्ट किया कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और विमान में किसी भी तरह के अशोभनीय या असामाजिक व्यवहार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

6 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

7 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

7 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

8 hours ago