देश

छत्तीसगढ़: सुकमा में प्रेशर IED ब्लास्ट, एएसपी समेत कई जवान घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बड़ा धमाका हुआ है. जानकारी के अनुसार, रविवार को कोंटा-एर्राबोर मार्ग पर डोंड्रा के पास प्रेशर IED ब्लास्ट हुआ, जिसमें कोंटा डिविजन के एएसपी आकाश राव गिरीपुंजे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस धमाके में कुछ अन्य अधिकारी और जवान भी घायल हुए हैं.

बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा बलों का दल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन पर निकला था, तभी यह धमाका हुआ. सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एएसपी की हालत गंभीर बनी हुई है.

घटना के बाद पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है और अतिरिक्त बलों को मौके पर रवाना किया गया है. यह हमला नक्सलियों की ओर से किया गया प्रतीत हो रहा है, हालांकि जांच जारी है.

घटनास्थल के आसपास सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों को जल्द ही पकड़ने की कोशिश की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago