मुंब्रा स्टेशन पर बड़ा हादसा.
मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में बड़ा हादसा हो गया. ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर सीएसएमटी की ओर जा रही फास्ट लोकल ट्रेन से कई यात्री ट्रैक पर अचानक गिर गए, जिसमें से 5 यात्रियों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
भीड़ ज्यादा होने के चलते नीचे गिरे लोग
शुरुआती जानकारी के अनुसार, ट्रेन में भीड़ ज्यादा होने की वजह से तमाम यात्री गेट पर लटककर सफर कर रहे थे, तभी अचानक ये हादसा हो गया. रेलवे प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया है.
सीएम ने जताया दुख
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर कहा, दिवा-मुंब्रा स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन से कुल 8 यात्रियों के गिरने और उनमें से कुछ की इस दुर्घटना में मृत्यु हो जाने की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं. घायलों को तुरंत शिवाजी अस्पताल और ठाणे जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है. स्थानीय प्रशासन समन्वय कर रहा है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि घायलों को जल्द ही राहत मिले. रेलवे विभाग ने इस घटना के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है.
दिवा-मुंब्रा स्थानकादरम्यान लोकलमधून एकूण 8 प्रवासी खाली पडून झालेल्या दुर्घटनेत काही जणांचा मृत्यू झाल्याची घटना अतिशय दुर्दैवी आहे. मी त्यांना भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पण करतो. त्यांच्या कुटुंबियांच्या दुःखात आम्ही सहभागी आहोत.
जखमींना तातडीने शिवाजी हॉस्पिटल आणि ठाणे सामान्य…— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) June 9, 2025
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



