देश

मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी! यात्रा पर आया अपडेट, जानिए कब से खुल रहा माता का दरबार?

Vaishno Devi News: मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए बड़ी राहत की खबर है. लंबे इंतजार के बाद माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi)  का दरबार दर्शन के लिए दोबारा खुलने जा रहा है. लगातार खराब मौसम और ट्रैक की मरम्मत की वजह से पिछले 17 दिनों से यात्रा बंद थी. दरअसल, 26 अगस्त के हादसे में 34 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए थे. इसी के बाद प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से यात्रा को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया था. भारी बारिश के चलते श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. ट्रैक की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्राइन बोर्ड ने यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया था.

कब खुलेगा दरबार? (Mata Vaishno Devi Yatra)

लेकिन अब मौसम सुधर गया है और जरूरी मेंटेनेंस भी पूरा हो चुका है. श्राइन बोर्ड ने घोषणा की है कि 14 सितंबर 2025 (रविवार) से माता वैष्णो देवी यात्रा फिर से शुरू हो जाएगी.

भक्तों के लिए जरूरी गाइडलाइन

श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी वैलिड पहचान पत्र साथ रखें. यात्रा के दौरान केवल निर्धारित मार्ग का ही इस्तेमाल करें. सुरक्षा स्टाफ के निर्देशों का पालन करें ताकि यात्रा सुरक्षित और आसान बने.

ये भी पढ़ें: “एक समर्पित लोक सेवक के रूप में…”, सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति बनने पर पीएम मोदी और अमित शाह ने दी शुभकामनाएं

ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध (Mata Vaishno Devi Yatra)

अगर आप बुकिंग, हेल्पलाइन या लाइव अपडेट्स चाहते हैं, तो श्राइन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.maavaishnodevi.org पर विजिट कर सकते हैं. यहां हर जरूरी जानकारी और गाइडलाइन उपलब्ध है.

मौसम पर रखें नजर

बोर्ड ने भरोसा दिलाया है कि पवित्र यात्रा की सुरक्षा और गरिमा बनाए रखने के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे. भक्तों को सलाह दी गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले मौसम का हाल जरूर देख लें और सभी नियमों का पालन करें.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago