टेक्सास के डलास में भारतवंशी का सिर कलम
Indian Origin Man Murder In Donald Trump America: कहने को तो अमेरिका को ‘लैंड ऑफ अपॉर्चुनिटी’ कहा जाता है, लेकिन आज यही देश नफरत, हिंसा और बर्बरता का नया चेहरा बन गया है. डोनाल्ड ट्रंप के ‘अमेरिका फर्स्ट’ वाली नीति के बीच ‘गन कल्चर’ लगातार बढ़ता जा रहा है. देश में लगातार कई हत्याओं के मामले सामने आ रहे हैं. जहां खुले आम गोलियां चला दी जा रही हैं. या किसी और तरीके से हत्या कर दी जा रही है. भारत पर बर्बर टैरिफ लगाने के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों के साथ बर्बरता बढ़ गई है.
भारतीय परिवार के साथ ऐसी क्रूरता हुई है जिसे सुनकर हर किसी का दिल दहल जाएगा. एक मामूली सी बात पर, एक भारतवंशी व्यक्ति का उसकी पत्नी और बेटे के सामने सिर धड़ से अलग कर दिया गया. यह घटना सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि एक ऐसे समाज की तस्वीर है जहां असहिष्णुता और हिंसा चरम पर है.
घटना बुधवार की है. टेक्सास के डलास में पत्नी और बेटे के सामने भारतवंशी व्यक्ति चंद्रमौली नागमल्लैया का सिर उसके धड़ से अलग कर दिया गया. नागमल्लैया की हत्या एक मोटल के पार्किंग लॉट में हुई, जहां वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहता था. आरोपी कोबोस-मार्टिनेज ने टूटी हुई वॉशिंग मशीन को लेकर नागमल्लैया से बहस की और फिर चाकू से हमला कर दिया. हमले में नागमल्लैया का सिर धड़ से अलग हो गया.
ये भी पढ़ें: और कितना गिरेंगे डोनाल्ड ट्रंप! चार्ली किर्क के लिए क्यों किया सबसे बड़ा ऐलान?
चंद्रमौली नागमल्लैया की हत्या के आरोपी योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से खून से सनी टी-शर्ट, चाकू, नागमल्लैया का फोन और एक की-कार्ड बरामद हुआ है. उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली है और उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है. आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस ने बताया कि कोबोस-मार्टिनेज का हिंसक आपराधिक रिकॉर्ड है. उसे पहले कैलिफोर्निया में दोषी ठहराया गया था और इससे पहले फ्लोरिडा और ह्यूस्टन में भी गिरफ्तार किया जा चुका है.
ये भी पढ़ें: नेपाल के भीतर अमेरिका का एक्शन! क्या और क्यों कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?
ह्यूस्टन स्थित भारतीय उच्चायोग ने नागमल्लैया की मौत पर शोक जताया है और परिवार के संपर्क में रहने की बात कही है. दूतावास ने मामले पर बारीकी से नजर रखने की बात भी कही है. यह घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है कि आखिर ट्रंप के ‘अमेरिका फर्स्ट’ वाले एजेंडे में भारतीयों और अप्रवासी नागरिकों की सुरक्षा का क्या स्थान है? एक टूटी वॉशिंग मशीन पर हुआ झगड़ा, एक भारतीय के सिर कलम होने का कारण बन गया.
Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…
Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…
इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…
लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…
बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…
Khatu Shyam News: खाटूश्यामजी मंदिर के पट 13 अक्टूबर की रात से 14 अक्टूबर की…