देश

“बीजेपी-कांग्रेस धन्नासेठों की पार्टी, जातीय जनगणना के झांसे में ना आए जनता”, मायावती ने MP की रैली में जमकर बोला हमला

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार का शोर सुनाई दे रहा है. 17 नवंबर को सूबे में मतदान होना है. जिसको लेकर नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. इसी बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने अशोक नगर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. मायावती ने कहा कि जाति आधारित गणना की बात करने वाली कांग्रेस के झांसे में मत आइयेगा. कांग्रेस ने संविधान के निर्माता बाबा साहब अंबेडकर को भारत रत्न देने में बहुत देर की थी.

“कांग्रेस के झांसे में मत आना”

मायावती ने कांग्रेस का इतिहास बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद काका कालेलकर आयोग और मंडल कमीशन ने अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए रिजर्वेशन की सिफारिश की थी, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इस सिफारिश पर कोई भी पहल नहीं की थी. अब चुनाव आने पर कांग्रेस जाति आधारित जनगणना की बात करके जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है. इसलिए इनके झांसे में नहीं आना है.

बीजेपी-कांग्रेस सिर्फ धन्नासेठों की पार्टी- मायावती

उन्होंने बीजेपी पर भी इस दौरान खुलकर शब्दों के बाण छोड़े. बसपा सुप्रीमो ने कहा कि बीजेपी ने दलितों और पिछड़ों का सिर्फ शोषण किया है. जिसमें आदिवासी भी शामिल हैं. बीजेपी को ये लोग सिर्फ चुनाव के समय याद आते हैं. बीजेपी-कांग्रेस सिर्फ धन्नासेठों और पूंजीपतियों की पार्टी है.

यह भी पढ़ें- Delhi Excise Policy: “जेल से चलेगी सरकार, कोर्ट से लेंगे इजाजत”, AAP विधायकों ने केजरीवाल से की इस्तीफा न देने की गुजारिश

मायावती ने कहा, मध्य प्रदेश की अब तक चुनी हुई सरकारों ने यहां के लोगों के लिए कोई काम नहीं किया है. दलित, आदिवासी और पिछड़ों पर ध्यान नहीं दिया गया. कांग्रेस और बीजेपी की सरकारों ने आरक्षण को सिर्फ खत्म करने का काम किया है. हाल ही में केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं के लिए 33 फीसदी के आरक्षण वाला विधेयक लेकर आई, लेकिन उसमें कोई ऐसी व्यवस्था लागू नहीं की गई, जिससे महिलाओं का कोई हित जुड़ा हो.

17 नवंबर को होगा मतदान

मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं. 17 नवंबर को इन सीटों पर वोटिंग होगी. इसके अलावा 3 दिसंबर को मतों की गणना होगी. 6 नवंबर से प्रदेश में वोटिंग शुरू हो गई है. जिसमें 5 लाख से ज्यादा वोटर्स अपने मतों का इस्तेमाल करेंगे. ये लोग 17 नवंबर से पहले वोट डालेंगे. जिसमें साढ़े चार लाख सरकारी कर्मचारी, एक लाख से अधिक दिव्यांग और बुजुर्ग शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

5 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago