देश

नेपाल में आज भी खपाए जा रहे भारत के 500 और 1000 के पुराने नोट, 199 नोटों के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया कैरियर

500-1000 Rupee Notes: आज से करीब सात साल पहले यानी 2016 में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जिन 500 और 1000 के नोट को चलन से बाहर कर दिए गए थे वे आज भी पड़ोसी देश नेपाल में चलाए जा रहे हैं. वहां स्थानीय लोगों और सुरक्षा एजेंसियों की आखों में धूल झोंककर इस धंधे को अंजाम दिया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेपाल के कई बाजारों में इन नोटों को खपाने के लिए नोट मालिक को एक तिहाइ हिस्सा दिया जा रहा है.

चलने से बाहर हो गए थे 200, 500, 1000 और 2000 के नोट

बता दें कि भारत में नोटबंदी के बाद से नेपाल में भी भारत के 200, 500, 1000 और 2000 से नोटों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. हालांकि, बाद में नेपाल राष्ट्र बैंक ने अलग-अलग बैंकों में 500 से 68,157 और 1000 के 16,552 नोट मौजूद होने की जानकारी दी थी. फिर भी, नेपाल में ढाबा, होटल, जनरल स्टोर और टूर और ट्रैवल व्यापारियों के पास भारतीय नोट बचे थे.

500 और 1000 के पुराने नोट के साथ पकड़ा गया कैरियर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेपाल से भारत में मुद्रा हस्तांतरण करने को लेकर एक साझा होने की उम्मीद है. जिसकी उम्मीद में सिंडिकेट से जुड़े सदस्य भारत में बंद नोटों को नेपाल में औने-पौने दाम में खपा रहे हैं.

कहां से पकड़ा गया कैरियर

बीते बुधवार (11 सितंबर 2024) को महाराजगंज में भारत नेपाल बॉर्डर पर 500 और 1000 के बंद 199 नोटों के साथ रामविनोद शर्मा को पकड़ा गया है, जिससे पूछताछ के बाद कई अहम जानकारियां प्राप्त हुई हैं. जानकारी के मुताबिक, सिंडिकेट से जुड़े सुरेंद्र कुमार दुबे की तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है.

2028 में बरामद किए गए थे 1 करोड़ 11 लाख रुपये के पुराने नोट

बता दें कि इससे पहले साल 2018 में उत्तर प्रदेश के बस्ती में पांच लोगों के पास से 500 और 1000 के 1 करोड़ 11 लाख रुपये बरामद किए गए थे. गिरफ्त में लिए गए पांच लोगों में से दो आजमगढ़ के और तीन नेपाल के थे. बरामद किए गए नोटों को नेपाल में खपाने की योजना थी.

इतना ही नहीं, 2018 में गाजियाबाद पुलिस ने नेपाल में खापने के लिए 1 करोड़ के पुराने नोटों के साथ 10 लोगों को गिरप्तार किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

SRFTI झड़प से लेकर संतों के अपमान तक… टीएमसी सांसद सौगत रॉय के तीखे तेवर, जानें किस मुद्दे पर क्या कहा?

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने एसआरएफटीआई में हुई झड़प, एसआईआर विवाद, 30 सितंबर की इंडिया…

2 minutes ago

सोना खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज! दिल्ली में 2600 रुपए सस्ता हुआ गोल्ड, चांदी भी 5000 रुपए लुढ़की

Delhi Gold Price Today: त्योहारों से पहले दिल्ली के बाजार में सोना-चांदी के दाम गिर…

10 minutes ago

शराब तस्करी के आरोप में जेल गई नेहा झा को मिली बेल, 25 दिन बाद आएगी जेल से बाहर

Neha Jha Bail: समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में 75 लीटर विदेशी शराब के साथ…

10 minutes ago

अमेरिका-चीन में 30 अरब डॉलर पर टैरिफ घटा, हाथ मिलाते ही भारत को कितना हो सकता है नुकसान?

US China Trade Deal: अमेरिका और चीन ने वॉशिंगटन वार्ता के बाद 30 अरब डॉलर…

38 minutes ago

अपना ही निकला गुनहगार! ठाणे में बिजनेसमैन के किडनैपिंग का मास्टरमाइंड निकला परिचित, 5 आरोपी गिरफ्तार

Ulhasnagar Kidnapping Case: महाराष्ट्र के ठाणे में एक कारोबारी के अपहरण और 50 लाख रुपये…

1 hour ago

100 रुपये की रिश्वत ने छीनी वर्दी, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में पुलिस

Kathua Police Bribery Video Viral: कठुआ जिले में ट्रक चालक से कथित तौर पर 100…

1 hour ago