देश

ओमान के पास समंदर बना जंग का मैदान… भारतीय नाविकों को घेरकर दागी मिसाइलें? जानें MEA का बड़ा बयान

Ministry of External Affairs Statement: ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज ‘GFS गैलेक्सी’ पर हुए हमले को लेकर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कड़ी निंदा की है. इस जहाज पर 11 भारतीय नागरिक सवार थे, जिनमें से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नाविक अब भी लापता है.

ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर हुए हमले की विदेश मंत्रालय ने कड़ी निंदा की है. जहाज पर सवार 11 भारतीयों में से 10 को रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि 1 लापता है. भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर हमलों को रोकने और तनाव कम करने की मांग की है.

10 भारतीय बचाए गए, 1 लापता (missing Indian sailors)

विदेश मंत्रालय (MEA) ने ओमान के तट के पास वाणिज्यिक जहाज ‘GFS गैलेक्सी’ पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि इस जहाज पर कुल 11 भारतीय नागरिक मौजूद थे. राहत और बचाव कार्य के तहत अब तक 10 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया है, लेकिन दुर्भाग्यवश एक भारतीय नागरिक अभी भी लापता बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है.

विदेश मंत्रालय ने चिंता जताई (Attack on ship near Oman)

इस घटना पर गहरी चिंता जताते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस क्षेत्र में कमर्शियल जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं. भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस बढ़ते तनाव को तुरंत कम करने और कूटनीतिक समाधान खोजने की अपील की है ताकि क्षेत्र में फिर से शांति और स्थिरता स्थापित की जा सके.

बयान में आगे जोर देकर कहा गया कि, (GFS Galaxy attack)

अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में कमर्शियल जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचों को निशाना बनाना तुरंत बंद होना चाहिए. अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान करते हुए इस क्षेत्र के जलमार्गों से व्यापार और जहाजों की बेरोकटोक आवाजाही को जल्द से जल्द बहाल किया जाना बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें: बस 10 दिन और फिर राम मंदिर ट्रस्ट में होने जा रहा है बड़ा उलटफेर? नृपेंद्र मिश्रा ने दिए ये संकेत

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

आयरलैंड में छठ महापर्व की अनूठी छटा: नास में BJAI के पांचवें आयोजन में उमड़े 450 से अधिक लोग

आयरलैंड के काउंटी किलडेयर स्थित नास रेसकोर्स में बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ आयरलैंड (BJAI) द्वारा…

23 minutes ago

177 करोड़ के टॉरेस ज्वेलरी घोटाले का आरोपी पहुंचा भारत, रोमानिया से प्रत्यर्पित हुआ यूक्रेनी नागरिक; ED करेगी पूछताछ

177 करोड़ रुपये के टॉरेस ज्वेलरी निवेश घोटाले के वांटेड यूक्रेनी आरोपी ओलेक्जेंडर जापिचेंको को…

52 minutes ago

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: बोले- आज दुनिया को शांति, स्थिरता और भरोसे की सबसे ज्यादा जरूरत

मनीला में 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने…

1 hour ago

मनीला में क्वाड शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी ने क्वाड को बताया भारत की भरोसेमंद साझेदारी

मनीला में आयोजित क्वाड लीडर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वाड को भारत की…

2 hours ago

न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, राउत-वागले को नया हलफनामा दाखिल करने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में संजय राउत और निखिल वागले के हलफनामे से असंतुष्टि…

2 hours ago

SIR और CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर इंडिया ब्लॉक की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के फैसलों को लेकर इंडिया ब्लॉक की याचिका…

2 hours ago