Meerut Murder Case: चर्चित सौरभ हत्याकांड में मुख्य आरोपी और मेरठ की जेल में बंद सौरभ की पत्नी मुस्कान गर्भवती पाई गई है. मेरठ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) अशोक कटियार ने इस खबर की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि सोमवार को मुस्कान का मेडिकल परीक्षण किया गया, जिसमें उसकी प्रेगनेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या की थी. सौरभ की हत्या के बाद दोनों ने उसके शव के टुकड़े किए और उन्हें एक नीले ड्रम में भरकर ऊपर से सीमेंट से पैक कर दिया था. इस हत्या के बाद मुस्कान और साहिल घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश निकल गए. बाद में इस पूरे मामले का खुलासा हुआ और दोनों इस वक्त जेल में बंद हैं.
इसी बीच, अब मुस्कान की प्रेगनेंसी रिपोर्ट ने इस मामले में नया मोड़ ला दिया है. सीएमओ अशोक कटियार ने बताया कि जिला जेल से एक पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें कहा गया था कि मुस्कान और एक अन्य महिला बंदी संगीता का मेडिकल चेकअप किया जाना है. इसके बाद डॉक्टर कोमल ने सोमवार को जेल में जाकर इन दोनों का चेकअप किया.
इस दौरान मुस्कान और संगीता का यूरीन प्रेगनेंसी टेस्ट किया गया, जिसमें दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. डॉक्टर ने मुस्कान का अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी है और साथ ही खून बढ़ाने और ताकत बढ़ाने वाली दवाइयां देने की भी सलाह दी है. सीएमओ ने यह भी बताया कि जेल में बंद महिला बंदियों का नियमित रूप से चेकअप किया जाता है और मुस्कान का हालचाल जानने के बाद यह पता चला कि उसकी तबीयत ठीक है
डॉक्टर ने मुस्कान की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में विस्तृत जांच की इस बात की भी जानकारी दी की मुस्कान में नशे के लक्षण भी अब समाप्त हो चुके हैं.
गौरतलब है कि लंदन से मेरठ लौटे सौरभ कुमार की उसकी पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या कर दी थी. आरोपियों ने शव के टुकड़े ड्रम में रखकर ऊपर से चिनाई कर दी. हत्या से पहले मुस्कान ने अपनी पांच साल की बेटी को अपने मायके में छोड़ दिया था. हत्या के बाद वह साहिल के साथ हिमाचल घूमने चली गई.
ये भी पढ़ें: Asaram Bapu News: राजस्थान हाईकोर्ट से आसाराम बापू को बड़ी राहत, 30 जून तक अंतरिम जमानत बढ़ी
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…