‘तोड़ना तो पड़ेगा ही!’ मेरठ में बनी अवैध कॉलोनियों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, MDA की भूमिका की होगी जांच
सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ के बाहरी क्षेत्र स्थित उल्देपुर गांव में बड़े पैमाने पर हुए अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों पर गंभीर चिंता जताई है.
मेरठ में बिल्ली के बच्चे पर छिड़ी महाभारत: मामूली बात पर आमने-सामने आए पड़ोसी; धारदार हथियारों से किया हमला
उत्तर प्रदेश के मेरठ में शौकीन गार्डन इलाके में एक बिल्ली के बच्चे को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष छिड़ गया. मामूली विवाद ने तूल पकड़ा तो दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले, धारदार हथियार लहराए गए और फायरिंग का भी आरोप लगा. इस हिंसक झड़प में चार लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अब भगवान के घर भी सुरक्षित नहीं: भगवा गमछा पहने शक्स ने मंदिर में की ये हरकत, VIDEO हुआ वायरल
मेरठ में चोरों ने हद पार कर दी है. भावनपुर इलाके के एक प्राचीन शिव मंदिर में भगवा गमछा पहने शातिर चोर ने दिनदहाड़े दानपात्र पर हाथ साफ कर दिया. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है.
Meerut: खेत में गन्ने की बंधाई कर रहे किसान पर आवारा कुत्तों का हमला, नोंच-नोंचकर उतारा मौत के घाट
मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के किथौली गांव में खेत पर गन्ने की बंधाई करने गए 55 वर्षीय किसान लख्मी की मौत हो गई.
Kawad Yatra 2026: हरिद्वार से ‘हर-हर महादेव’ बोलते हुए गंगाजल ला रहे श्रद्धालु, नजर आई 23 फीट की अद्भुत कांवड़
23 FEET SHIV KAWAD IN MEERUT: इन दिनों हरिद्वार से दक्षिण की ओर आने वाले मार्गों पर आस्था, भक्ति और उत्साह का अलौकिक संगम देखने को मिल रहा है. गाजियाबाद के निवाड़ी से आए शिवभक्तों की 23 फीट लंबी कांवड़ चर्चा का विषय बन गई है.
प्यार में अंधी मां, हैवान बना आशिक! मेरठ में प्रेम प्रसंग में रोड़ा बने 6 माह के बच्चे को नाले में फेंका
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद पति का घर छोड़कर प्रेमी के साथ गई महिला के 6 महीने के बच्चे की कथित तौर पर हत्या कर दी गई. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बच्चे को रास्ते का कांटा मानकर नाले में फेंकने की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
खरखौदा में दरिंदगी और दंबगई से तंग आकर छात्रा ने खाया जहर, हालत नाजुक; मुख्य आरोपी अरमान गिरफ्तार
मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय बीए की छात्रा ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किए जाने और बाद में धोखा मिलने से आहत होकर जहर खा लिया. अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही पीड़िता के परिजनों से आरोपी पक्ष द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने का भी आरोप है.
मेरठ जेल के एक ही बैरक में रखी गईं 5 कातिल पत्नियां, नीले ड्रम की मुस्कान से लेकर सांप से डसवाने वाली आरोपी शामिल
अपने-अपने प्रेमियों के साथ मिलकर पतियों की हत्या करने वाली 5 खौफनाक महिला आरोपी अब मेरठ की जिला जेल में एक ही बैरक में बंद हैं. सुरक्षा और निगरानी के लिहाज से जेल प्रशासन ने यह कदम उठाया है, जहां इन्हें रामायण और धार्मिक किताबों के सहारे सुधारने की कोशिश की जा रही है.
मेरठ की हाईराइज सोसाइटी में खौफ के 15 मिनट: बिजली कटने से लिफ्ट में फंसे बच्चे और बुजुर्ग, मेंटेनेंस के नाम पर बड़ी लापरवाही
मेरठ के मोदीपुरम स्थित सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी सोसाइटी में बिजली और जनरेटर फेल होने से लिफ्ट बीच में अटक गई. लिफ्ट के अंदर बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग समेत आधा दर्जन लोग करीब 15 मिनट तक फंसे रहे. स्थानीय लोगों और गार्ड्स ने भारी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला.
सपा कार्यकर्ता का अनोखा प्रदर्शन: स्कूल में भरा पानी तो तालाब में बैठा नेता, प्रशासन से की यह मांग
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के काजीपुर गांव में एक सरकारी स्कूल में महीनों से पानी जमा है. प्रशासन की इस लापरवाही के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गौरव गुर्जर स्कूल के गंदे पानी में ही पालथी मारकर बैठ गए. उन्होंने जिलाधिकारी और शिक्षा विभाग से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जलभराव को तुरंत दूर करने की मांग की है.





