देश

अनंतनाग में होने वाली भारतीय सेना की भर्ती को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक

Anantnag (Jammu and Kashmir): डिप्टी कमिश्नर अनंतनाग, सईद फखरुद्दीन हामिद ने गुरुवार को नागरिक प्रशासन के अधिकारियों और भारतीय सेना के चिनार कोर के अधिकारियों के साथ भर्ती रैली आयोजित करने को लेकर एक बैठक की अध्यक्षता की. इस बात की जानकारी पीआरओ, रक्षा, श्रीनगर ने अपने एक बयान में दी है. पीआरओ ने आगे कहा कि उपायुक्त ने भर्ती रैली के संचालन के लिए नागरिक प्रशासन से सभी तरह के सहयोग का आश्वासन दिया क्योंकि अनंतनाग में कार्यक्रम की मेजबानी करना एक सम्मान की बात थी. भारत में कश्मीर के युवाओं के लिए रोजगार के रूप में यह भारतीय सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर है.

16 से 23 जून तक भर्ती

बता दें कि भर्ती 16 से 23 जून तक अनंतनाग, हाई ग्राउंड में होने वाली है. पीआरओ ने कहा कि सेना भर्ती कार्यालय, श्रीनगर ने हाल ही में अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती के लिए संशोधित भर्ती प्रक्रिया में पहले फिल्टर के रूप में ऑनलाइन आम प्रवेश परीक्षा को पूरा करने की घोषणा की थी.

इसे भी पढ़ें: अनुच्छेद 370 के हटने से जम्मू-कश्मीर विकास की एक नई राह पर, श्रीनगर में आयोजित जी20 सम्मेलन की सफलता में बड़ा हाथ

बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष, अतिरिक्त उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, सीईओ, सीएमओ और नागरिक प्रशासन के लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और भारतीय सेना से चिनार कोर और सेना भर्ती कार्यालय, श्रीनगर के अधिकारियों ने भी भाग लिया.

 

Rohit Rai

Recent Posts

विदाई से पहले मानसून का यू-टर्न: यूपी-बिहार और एमपी समेत 24 राज्यों में बारिश-आंधी का बड़ा अलर्ट

मॉनसून की विदाई से पहले देश के कई हिस्सों में बारिश और तूफानी गतिविधियां फिर…

45 minutes ago

‘क्या नया वाला iPhone है?’ मुस्करा कर बोली ‘हां’ और पलक झपकते ही उड़ गया 3 दिन पुराना iPhone 18 Pro

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बाइक सवार बदमाशों ने शातिराना अंदाज़ में एक युवती…

59 minutes ago

क्या 4 टुकड़ों में बंटेगा उत्तर प्रदेश? राजभर के दावे ने 2027 के चुनाव से पहले बढ़ाई सियासी हलचल

UP Reorganisation: 2027 के चुनाव से पहले कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बयान ने…

2 hours ago

‘देश के लिए 1 मिनट में सब दान कर दूंगा..!’ बिहार के ‘गोल्डमैन’ ने ऐसा क्यों कहा? पहनते हैं 6.3 किलो सोना

बिहार के भोजपुर के प्रेम सिंह करीब 6.3 किलो सोना पहनने के लिए 'गोल्डमैन ऑफ…

2 hours ago

कालकाजी मंदिर में टेका माथा, बाहर निकलते ही घिर गई मासूम! ‘नकली पुलिस’ बनकर आए 3 हैवानों ने किया गैंगरेप; देखें VIDEO

Delhi News: राजधानी दिल्ली में कालकाजी मंदिर के पास एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप…

2 hours ago

Parivartini Ekadashi: दूर हुआ एकादशी की तारीख का कंफ्यूजन, जानें व्रत की सही डेट और पारण का शुभ मुहूर्त

परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 22 सितंबर 2026 को रखा जाएगा, जबकि 23 सितंबर को द्वादशी…

3 hours ago