पीएम आवास पर बीजेपी की बैठक (फाइल फोटो)
2024 में लोकसभा और इस साल के आखिर में कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है. बीजेपी इन चुनावों में जीत दर्ज करने के लिए नई रणनीति बनाने पर काम शुरू कर दिया है. चुनाव के मद्देनजर मोदी सरकार से लेकर संगठन तक में बदलाव किए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं. इसी बीच बुधवार की रात पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की करीब पांच घंटे तक बैठक चली. जिसमें पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष मौजूद रहे.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बैठक में कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर नई रणनीति पर मंथन किया गया. वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पहले से ही तैयारियों में जुटी हुई है. चुनाव को लेकर अमित शाह, जेपी नड्डा, बीएल संतोष और संघ के नेता अरुण कुमार के बीच कई बैठकें हो चुकी हैं. ये बैठक राज्यों में होने वाले चुनाव के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है. बैठक में चुनाव प्रचार के अलावा तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई.
यह भी पढ़ें- मणिपुर हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात करेंगे राहुल गांधी, अब तक 100 से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत
बैठक में बीजेपी ने एक मेगा प्लान भी तैयार किया है. जिसमें देश को तीन सेक्टर्स में बांटा गया है. जिसमें नॉर्थ रीजन, साउथ रीजन और ईस्ट रीजन तय किए गए हैं. इन रीजन में 6, 7 और 8 जुलाई को बैठकें होंगी. जिसमें रीजन के प्रभारी नेता और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा संगठन मंत्री मौजूद रहेंगे.
बताया जा रहा है कि बैठक में रीजन में आने वाले राज्य प्रभारी, राज्य के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहेंगे. इसे रीजन की कार्यकारिणी के तौर पर भी देखा जा रहा है. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इसे बीजेपी की बड़ी रणनीतिक एक्सरसाइज माना जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…