देश

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद का मेगा स्वच्छता अभियान शुरू, 9500 कर्मचारियों ने श्रमदान में लिया हिस्सा

नई दिल्ली, 5 मई 2025 : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत मिशन और दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने आज से ‘मेगा स्वच्छता अभियान – श्रमदान’ की शुरुआत कर दी है. अभियान की अगुवाई एनडीएमसी के उपाध्यक्ष श्री कुलजीत सिंह चहल ने कनॉट प्लेस स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर परिसर से की.

श्री चहल के नेतृत्व में एनडीएमसी के शिक्षा, वास्तुविद, स्वास्थ्य, नगर निर्माण और अग्निशमन विभाग के सैकड़ों कर्मचारियों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. उन्होंने बताया कि यह पहल “हर दिन एक घंटा श्रमदान” अभियान का हिस्सा है.

एनडीएमसी के अध्यक्ष श्री केशव चंद्रा ने सफदर हाश्मी मार्ग, परिषद सदस्य श्री डी. पी. सिंह ने लोदी कॉलोनी और परिषद सदस्य श्रीमती सरिता तोमर ने मोती बाग क्षेत्र में इस महा स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया.

मुख्यमंत्री कल करेंगी श्रमदान

श्री चहल ने जानकारी दी कि 6 मई 2025 को स्वयं मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर परिसर में श्रमदान करेंगी और स्वच्छता अभियान को नया उत्साह देंगी. आने वाले दिनों में कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन भी इस पहल में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे.

अभियान की खास बातें:

•एनडीएमसी के 14 सफाई सर्किलों में एक साथ अभियान का संचालन.
•लगभग 9500 कर्मचारी और स्वयंसेवक शामिल.
•विद्यालयों, अस्पतालों, सब-स्टेशनों और धार्मिक स्थलों में भी स्वच्छता अभियान.
•हर दिन सुबह 8:00 से 9:00 बजे तक एक घंटा श्रमदान.
•नोडल अधिकारियों की नियुक्ति से अभियान की निगरानी और प्रभावी क्रियान्वयन.
•स्वच्छता के साथ-साथ फुटपाथों की मरम्मत, नालियों की सफाई और रंगाई-पुताई का कार्य भी.

सख्त कार्रवाई भी होगी

श्री चहल ने बताया कि स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जा रहे हैं. सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने, अनधिकृत विक्रेताओं और सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रयोग पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

सभी से अपील

श्री चहल ने सभी नागरिकों, आरडब्ल्यूए (RWA), एमटीए (MTA), छात्रों और स्वयंसेवकों से इस महाअभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने की अपील की.

स्वच्छता सिर्फ सरकारी काम नहीं, एक जनआंदोलन है

अपने संबोधन में श्री चहल ने दोहराया कि स्वच्छ भारत मिशन केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि एक जन-जन का आंदोलन है. एनडीएमसी इसका नेतृत्व करते हुए स्वच्छता के नए मानक स्थापित करने और स्वच्छ सर्वेक्षण में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने विश्वास जताया कि इस सामूहिक प्रयास से न केवल एनडीएमसी क्षेत्र की छवि निखरेगी, बल्कि दिल्ली को देश में स्वच्छता की मिसाल बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम भी साबित होगा.

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

सामने आएगा 36 मौतों का सच, जनता के हवाले इंदौर के भागीरथपुरा की 600 पेज रिपोर्ट

Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड मामले की सच्चाई अब जनता…

5 minutes ago

दिल्ली में मौसम ले रहा करवट, क्या फिर होगी झमाझम बारिश या अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी?

Monsoon Withdrawal: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून लौट रहा है. IMD के अनुसार मानसून…

8 minutes ago

समाजवादी पार्टी का नया दौर: अखिलेश यादव ने कैसे बदली यूपी की राजनीति और युवाओं की सोच

जानिए कैसे अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय की जड़ों को बनाए रखते…

14 minutes ago

RBI का बड़ा झटका! अक्टूबर-दिसंबर में महंगी होगी EMI? होम लोन वालों की बढ़ेगी टेंशन

RBI Repo Rate Hike: नोमुरा ने अनुमान लगाया है कि RBI अक्टूबर और दिसंबर में…

18 minutes ago

एशियन गेम्स में भारत का जलवा, महिला 4×400 रिले में गोल्ड, एथलेटिक्स में खुला खाता

Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स 2026 में एथलेटिक्स में अपना पहला गोल्ड मेडल…

35 minutes ago

‘राष्ट्रहित के सामने राजा का कोई मूल्य नहीं’, जानिए पंडित दीनदयाल की पुस्तकों पर क्यों छिड़ी शैक्षणिक बदलाव की चर्चा

इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की परिचर्चा में साहित्यकारों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुस्तकों 'जगद्गुरु श्रीशंकराचार्य'…

35 minutes ago