देश

पीएम मोदी का फ्रांस दौरा, पेरिस की सड़कों पर गूंजा ‘मोदी की गारंटी’ का नारा

PM Modi’s France visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को फ्रांस पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ. प्रधानमंत्री मोदी का विमान पेरिस के ओरली एयरपोर्ट पर उतरा, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी उन्हें देखने पहुंचे. पारंपरिक पोशाक में सजे लोग तिरंगा लहराते हुए ढोल-नगाड़ों के साथ ‘मोदी की गारंटी’ के नारे लगा रहे थे. भीड़ ने “मोदी मोदी” के नारे भी लगाए.

पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया. उन्होंने वहां मौजूद लोगों से मुलाकात भी की. एक बुजुर्ग सिख व्यक्ति ने कहा, “हम बहुत खुश हैं कि आप सिख गुरु और साहिबजादों की जयंती मना रहे हैं. आप ही ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो सभी धर्मों की परवाह करते हैं.”

क्यों अहम है पीएम मोदी का फ्रांस दौरा?

पीएम मोदी इस दौरे के दौरान एआई एक्शन समिट (AI Action Summit) की सह-अध्यक्षता करेंगे. इस कार्यक्रम में दुनिया के कई नेता और बड़ी टेक कंपनियों के सीईओ शामिल होंगे. इस सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को सुरक्षित और भरोसेमंद तरीके से उपयोग करने पर चर्चा होगी.

पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) से भी मुलाकात करेंगे. वे दोनों 2047 होराइजन रोडमैप की प्रगति पर चर्चा करेंगे. यह योजना भारत-फ्रांस के रिश्तों को और मजबूत करने के लिए बनाई गई है.

ऐतिहासिक शहर मार्सिले की यात्रा

पीएम मोदी फ्रांस के ऐतिहासिक शहर मार्सिले भी जाएंगे. वहां वे फ्रांस में भारत के पहले वाणिज्य दूतावास (Consulate) का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा, वे अंतरराष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर एक्सपेरिमेंटल रिएक्टर (ITER) का भी दौरा करेंगे. यह प्रोजेक्ट दुनिया के लिए सस्ती और साफ ऊर्जा विकसित करने पर काम कर रहा है. भारत इस परियोजना में एक अहम भागीदार है.

पीएम मोदी माजर्गेस युद्ध स्मारक (Mazargues War Cemetery) पर विश्व युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

अमेरिका भी जाएंगे पीएम मोदी

फ्रांस दौरे के बाद पीएम मोदी अमेरिका भी जाएंगे. इस दौरान वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) से मुलाकात करेंगे. यह दोनों नेताओं की हालिया चुनाव के बाद पहली मुलाकात होगी. पीएम मोदी ने कहा, “मुझे अपने मित्र ट्रंप से मिलने की खुशी है. उनके पिछले कार्यकाल में हमने भारत-अमेरिका रिश्तों को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाया था.”

इस दौरे में तकनीक, व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और आपूर्ति श्रृंखला जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. पीएम मोदी ने कहा, “हम अपने देशों के लोगों के लिए एक मजबूत और समृद्ध भविष्य बनाने की दिशा में काम करेंगे.”


ये भी पढ़ें- Hajj 2025: सऊदी अरब ने बच्चों को हज पर ले जाने पर लगाया प्रतिबंध, अब केवल सिंगल-एंट्री वीजा करेगा जारी


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

बुधनी में खूनी खेल! एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, सुबह घर में मिली पति-पत्नी और बेटे की लाशें

Budhni Triple Murder Case: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी के वार्ड-12 में बुधवार…

7 minutes ago

‘देश को वीर जवानों…’, घाटी में लश्कर का ‘आखिरी स्थानीय कमांडर’ हुआ ढेर, क्या बोले अमित शाह?

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के स्थानीय आतंकवादी लतीफ…

9 minutes ago

अर्श से फर्श पर आए सोने-चांदी के भाव…! 2750 रुपये टूटा गोल्ड तो चांदी में भी बड़ी गिरावट

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. सोना 2,750…

25 minutes ago

धुआं-धुआं होगा दाऊद का गुरूर, मुंबई वाले घर पर चलेगा BMC का बुलडोजर

Dawood Ibrahim House Demolition: मुंबई के भिंडी बाजार में दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर को…

41 minutes ago

‘पश्मीना शॉल से लेकर कश्मीरी कालीन तक…’, पीएम मोदी ने मनीला में विश्व नेताओं को दिए अनोखे उपहार, जानें सबकी खासियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप समेत 14 देशों के…

1 hour ago