11 फरवरी को 'नए भारत की बात दिल्ली के साथ' मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन.
Naye Bharat Ki Baat Delhi Ke Saat: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क अपनी लॉन्चिंग की दूसरी वर्षगांठ मना रहा है. भारत एक्सप्रेस के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय के मार्गदर्शन में चैनल नित नई बुलंदियों को छू रहा है. इसी कड़ी में अब 11 फरवरी (मंगलवार) को दिल्ली में ‘नए भारत की बात दिल्ली के साथ’ मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन होने जा रहा है. कॉन्क्लेव की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी, जिसमें राजनीति जगत से लेकर अन्य क्षेत्रों से जुड़ी तमाम तमाम दिग्गज हस्तियां शिरकत करेंगी.
भारत एक्सप्रेस के इस मेगा कॉन्क्लेव के मंच पर राजनेता, नीति निर्माताओं के साथ ही सांस्कृतिक हस्तियां और आध्यात्मिक गुरुओं का जमावड़ा होगा. ये हस्तियां सामाजिक और आर्थिक विकास से लेकर राष्ट्र की प्रगति पर आधारित सत्रों में विचार-विमर्श करेंगी.
कॉन्क्लेव में शामिल होने वाले मेहमानों में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह, कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया सिंह पटेल, संसद सदस्य और पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के अलावा कई प्रशासनिक अफसरों के नाम शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- Bharat Express 2nd Anniversary: भारत एक्सप्रेस की दूसरी वर्षगांठ का जश्न, चेयरमैन उपेन्द्र राय का प्रेरक संबोधन
वहीं चैनल की इस उपलब्धि पर भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के सीएमडी उपेंद्र राय ने कहा, “आज भारत में ऐसी वृद्धि हो रही है जो किसी भी अन्य देश के मुकाबले बेमिसाल है. अपनी शुरुआत के बाद से ही भारत एक्सप्रेस उन मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठाता रहा है जो हमारे राष्ट्र के विकास और इसकी वैश्विक छवि को बढ़ाने के लिए ज़रूरी हैं. मुझे अपनी टीम की कड़ी मेहनत पर गर्व है, जो लगातार ऐसी खबरें लाती है जो हमारे समाज के सरोकार से जुड़ी होती हैं और विश्वसनीयता के पैमाने पर 100 फीसदी खरी होती हैं, साथ ही मैं अपने दर्शकों के अटूट समर्थन के लिए बेहद आभारी हूं.”
-भारत एक्सप्रेस
Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…
करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…
बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…
इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…
Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…