उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पतंग का माझा बनाने की एक फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ. फैक्ट्री में जोरदार धमाका होने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज इलाके की है.
यह हादसा उस समय हुआ जब फैक्ट्री में माझा बनाने के लिए गंधक, पोटाश और कांच को मिलाया जा रहा था. अचानक धमाका हुआ जिससे फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों की जान चली गई.
धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई. पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया गया. हैरानी की बात यह है कि यह फैक्ट्री घनी आबादी के बीच चलाई जा रही थी.
इस हादसे में फैक्ट्री मालिक अतिक रजा खां (45) की मौके पर ही मौत हो गई. उनके साथ काम कर रहे कारीगर फैजान (25) की भी जान चली गई.
इस हादसे में घायल हुए सरताज (24) को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. सीओ सेकेंड संदीप कुमार ने बताया कि यहां पर पतंग के मांझे का केमिकल बनाया जा रहा था उस समय ब्लास्ट हो गया. जिसमें 2 की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है.
सन्नी गोस्वामी- रिपोर्ट, बरेली -भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…