Meghalaya Illegal Coal Mine Blast: पूर्वोत्तर राज्य मेघालय के ईस्ट जैंटिया हिल्स जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां के थांग्स्कू (Thangskai) इलाके में एक अवैध कोयला खदान (Illegal Coal Mine) में हुए भीषण विस्फोट में 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है. पुलिस ने अब तक 16 शव बरामद कर लिए हैं, जबकि कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है. इस हादसे ने एक बार फिर रैट-होल माइनिंग और अवैध उत्खनन के खतरों को उजागर कर दिया है. इस घटना के बाद पीएम मोदी ने दुख जताया है और मुआवजे का ऐलान किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस त्रासदी पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मेघालय के ईस्ट जैंटिया हिल्स में हुई दुर्घटना से दुख हुआ. जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया, उन्हें मेरी संवेदनाएं. पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है.
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने घटना को गंभीरता से लेते हुए व्यापक जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने साफ किया कि अवैध खनन और सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सीएम ने कहा कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी. मानव जीवन की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: ‘खड़गे जी बैठकर नारे लगाएं, कष्ट न हो…’ राज्यसभा में मोदी ने ली चुटकी, तो विपक्ष ने कर दिया वॉकआउट
पुलिस महानिदेशक (DGP) आई. नोंगरंग और एसपी विकाश कुमार ने बताया कि धमाका इतना जबरदस्त था कि खदान का बड़ा हिस्सा ढह गया. अब तक 16 शव निकाले जा चुके हैं. गंभीर रूप से घायल मजदूरों को शिलांग रेफर किया गया है. पुलिस और रेस्क्यू टीम अभी भी मौके पर मौजूद है, क्योंकि आशंका है कि खदान की गहराई में और भी मजदूर फंसे हो सकते हैं.
पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…
Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…
Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…
Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…
Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…
बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…