ग्रेटर नोएडा शहर में यातायात नियमों का पालन करने वाली पुलिस की कार्रवाई उसे समय चर्चा का विषय बन गई जब सूरजपुर घंटा चौक पर नंबर प्लेट छुपा कर गाड़ी चला रहे युवक का ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने चालान काट दिया बताया जा रहा है की गाड़ी चलाने वाला युवक एक इंस्पेक्टर का बेटा था.
चालान काटे जाने के बाद युवक और ट्रैफिक पुलिस कर्मी के बीच जमकर बहस हुई मामला इतना बड़ा की डीसीपी ट्रैफिक तक पहुंच गया. उसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया गया और पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए गए हैं.
जानकारी के मुताबिक सूरजपुर घंटा चौक पर ट्रैफिक पुलिस का एक जवान चेकिंग कर रहा था इसी दौरान उसकी नजर एक कार पर पड़ी जिसकी आगे और पीछे दोनों नंबर प्लेट पर कागज चिपकाकर नंबर छुपाए गए थे पुलिसकर्मी ने गाड़ी को रुकवाया और नंबर प्लेट छुपा कर वाहन चलाने पर कार्रवाई करते हुए चालान काट दिया.
चालान काटे जाने के बाद कार सवार युवक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी से बहस शुरू कर दी इसी दौरान युवक ने अपने पिता को फोन लगा दिया बताया जा रहा है कि युवक के पिता गौतम बुद्ध नगर के एक थाने में इंस्पेक्टर के पद पर है तैनात है. हालांकि ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने भी बिना किसी दबाब में आए चालान की कार्रवाई की और नियमों के अनुसार अपना पक्ष रखा. इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया.
मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो डीसीपी ट्रैफिक ने पूरे प्रकरण को समझने की कोशिश की इसी दौरान भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपनी बात पर अड़ा रहा और बहस होती नजर आई.
मामले में डीसीपी ट्रैफिक सैयद अली अब्बास ने कार्रवाई करते हुए संबंधित हैड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है. साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं.
अब जांच में यह स्पष्ट होगा की मौके पर क्या परिस्थितियों थी और विवाद किस वजह से बढ़ा. इस घटना ने यातायात नियमों के पालन और पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े कर दिए है.
एक तरफ नंबर प्लेट पर कागज छुपाकर वाहन चलाने का मामला है तो दूसरी तरफ चालान काटने वाले खुद ट्रैफिक पुलिस कर्मी को ही लाइन हाजिर किए जाने की कार्रवाई चर्चा में है अब सभी की नज़रे जांच के नतीजे पर टिकी हुई है.
ये भी पढ़ें- जहूराबाद छोड़ अकबरपुर क्यों पहुंचे ओपी राजभर? बेटे की एंट्री और नए सियासी दांव ने बढ़ाई चर्चा
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने मुंबई विश्वविद्यालय के कालिना परिसर में आयोजित मुंबई…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरमकुंडम पहाड़ी पर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि विकसित भारत 2047 यात्रा मजबूत सुधारों और…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने 11 महीने में 41 लाख से अधिक यात्रियों को सेवा…
Bhopal News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित अभिनंदन समारोह में स्पष्ट किया…
UP News: मेरठ में अमेरिकी कंपनी बॉल कॉरपोरेशन 2913 करोड़ रुपये की लागत से एल्युमिनियम…