PM Modi Meloni Video
PM Modi Meloni Video: चंद खुश्बू के दिए साथ में ले आए हैं, शाख-ए-गुल दामन-ए-सौगात में ले आए हैं. ये शेर किसने लिखी है ये तो नहीं पता, लेकिन ये पीएम मोदी के इटली दौरे पर सटीक बैठती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को ‘Melody’ टॉफी गिफ्ट की. जिसपर इतालवी पीएम मेलोनी पीएम मोदी को धन्यवाद कहते हुए खिलखिला कर हंस पड़ी. दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार Melody ट्रेंड कर रहा है. इस टॉफी को ‘पार्ले प्रोडक्ट्स’ कंपनी ने बनाया है.
पीएम मोदी के इस ‘Melody’ गिफ्ट का असर कंपनी की बिक्री पर भी दिखने लगा है. इस टॉफी की बिक्री करने वाले तमाम ऑनलाइन स्टोर्स पर यह आउट ऑफ स्टॉक हो गई है.
इतालवी प्रधानमंत्री मेलोनी और पीएम मोदी के इस वायरल वीडियो का क्रेज अब शेयर मार्केट पर भी दिख रहा है. लोग धड़ल्ले से पार्ले नाम के स्टॉक को खरीद रहे हैं. हालांकि parle कंपनी भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड नहीं है, फिर भी लोग इस नाम के शेयर लगातार खरीद रहे हैं. हालत ये हो गई है कि इस कंपनी के शेयर कुछ ही घंटों में अपने अपर सर्किट तक पहुंच गए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी का एक हल्का-फुल्का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पार्ले इंडस्ट्रीज के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. वायरल क्लिप में पीएम मोदी, मेलोनी को ‘Melody’ कैंडी का पैकेट गिफ्ट करते नजर आए. सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे दोनों नेताओं के लिए इस्तेमाल होने वाले लोकप्रिय हैशटैग #Melodi से जोड़ते हुए मजाकिया अंदाज में देखा.
बाद में मेलोनी ने भी इस वीडियो को X पर शेयर करते हुए गिफ्ट के लिए धन्यवाद कहा. वीडियो में वह यह कहते हुए सुनाई दीं कि उन्हें “बहुत शानदार टॉफी” गिफ्ट में मिली है. इसके बाद दोनों नेताओं की हंसी-मजाक वाली बातचीत ने लोगों का ध्यान खींच लिया.
ये भी पढ़ें- ‘मेलोडी’ की मिठास पर भड़के नेता प्रतिपक्ष, पीएम मोदी को बताया ‘नौटंकी’; पढें और क्या-क्या बोले राहुल गांधी?
वीडियो कुछ ही समय में इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया और लाखों लोगों ने इसे देखा, शेयर किया और इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं. सोशल मीडिया पर बढ़ती चर्चा का असर शेयर बाजार में भी देखने को मिला, जहां पार्ले इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेज खरीदारी दर्ज की गई.
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…
EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…
दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…
PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…
CM Yogi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पिछले साढ़े 9 वर्षों…
Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…