देश

VIDEO: युवक ने पुलिस चौकी में मेज पर चढ़कर भोजपुरी गाने पर किया डांस, जानिए वायरल वीडियो पर पुलिस अफसर ने क्या कहा

VIDEO: उत्तर प्रदेश पुलिस अक्सर अपने कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. कुछ ऐसा ही अजब-गजब मामला महराजगंज (Maharajganj) जिले में सामने आया है. जहां एक पुलिस चौकी के अंदर भोजपुरी गाने पर डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हांलकि इस मामले पर पुलिस की ओर से सफाई भी दी गई है.

महराजगंज (Maharajganj) जिले के नौतनवां थाने के छपवा चौकी का एक वीडियो (VIDEO) वायरल सोशल मीडिया पर हो रहा है. जिसमें मानसिक रुप से विक्षिप्त एक लड़का पुलिस चौकी के अंदर भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहा है. इस दौरान कोई दूसरा व्यक्ति उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था जो अब वायरल हो रहा है.

चौकी इंजार्ज के टेबल पर किया डांस

वहीं, इस मामले पर क्षेत्राधिकारी नौतनवा का कहना है कि थाना नौतनवा के अंतर्गत पुलिस चौकी छपवा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में चौकी परिसर में एक व्यक्ति द्वारा भोजपुरी गाने पर चौकी इंचार्ज के टेबल पर डांस करते हुए दिखाई दिया है.

चाय के दुकान पर काम करता है युवक

उन्होंने कहा कि इस संबंध में अवगत कराना है कि चौकी छपवा, थाना-नौतनवां जो काफी पहले बंद की जा चुकी है. वहां ना पुलिस का स्थायी नियंत्रण और ना पुलिस वहां स्थायी रुप से निवास करती है. जिस बात का लाभ उठाते हुए पास के ही चाय के दुकान पर काम करने वाले एक लड़के द्वारा जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नही है. उसके द्वारा ये कृत्य किया गया है. इस पर सहानुभूति रखते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें : VIDEO: वाह रे दारोगा जी! विजिलेंस टीम को देख मुंह में ठूस लिए रिश्वत के पैसे

पहले भी वायरल हो चुके है वीडियो

बता दें कि, पुलिस थाने और चौकी में अंदर डांस का ये कोई पहला वीडियो नहीं है. इससे पहले भी इस तरह के कई वीडियो सामने आ चुके है. लॉकडाउन के दौरान भी पुलिस से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिला था. जिसमें पुलिस वालों ने लॉकडाउन के नियमों का उलंघन करने पर एक मानसिक रुप से अस्वस्थ बच्चे से थाने में डांस कराया था. इसके अलावा भी कई मौकों पर पुलिस विभाग से जुड़े लोग खुद थाने या फिर चौकी में डांस करते दिख जाते है. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

21 minutes ago

पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर केंद्र को दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…

27 minutes ago

यूपी में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपराधियों पर कसेगा शिकंजा?

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…

28 minutes ago

CEC नियुक्ति विवाद: जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI काउंसिल होने पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट में फैसला वापस लेने की अर्जी

मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…

32 minutes ago

गाड़ी के पीछे लिखा ‘भारत सरकार’ और उसके अंदर से मिला ड्राइवर का शव

रतलाम रेलवे स्टेशन के पास अनुबंधित बोलोरो गाड़ी में 37 वर्षीय ड्राइवर हिम्मत सिंह का…

33 minutes ago

झारखंड DGP अनुराग गुप्ता नियुक्ति मामला: सुप्रीम कोर्ट 8 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार…

33 minutes ago