खेल

Allah Mohammad IPL 2023 Auction: 15 साल उम्र… 6 फीट 2 इंच 6 की हाइट, ये अफगानी खिलाड़ी मिनी ऑक्शन में धूम मचाने को है तैयार

Allah Mohammad IPL 2023 Auction: अफगानिस्तान के 15 वर्षीय दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर अल्लाह मोहम्मद (Allah Mohammad0 ने 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) की नीलामी के लिए अपना नाम रजिस्टर कराया है. आईपीएल ऑक्शन में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी अल्लाह मोहम्मद ने इस साल की शुरुआत में बिग बैश लीग की नीलामी के लिए साइन अप करने की कोशिश की लेकिन असफल रहे. बता दें, भारतीय स्पिन किंग रविचंद्रन अश्विन मोहम्मद के रोल मॉर्डल हैं. इस खिलाड़ी ने अपना बेस प्राइस 20 लाख रुपये रखा है. आईपीएल के लिए मिनी ऑक्शन इसी महीने यानी 23 दिसंबर को होना है. बुधवार को सभी खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आ गई है.

सोशल मीडिया पर छाए अल्लाह मोहम्मद

जैसे ही मिनी ऑक्शन की खिलाड़ियों की लिस्ट में अल्लाह मोहम्मद का नाम सामने आते ही वो सोशल मीडिया पर छा गए. इसकी सबसे बड़ी वजह है उनकी उम्र जो महज 15 साल है. सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर ये खिलाड़ी आईपीएल के दिग्गज खिलाड़ियों के बीच कैसे अपने आप को साबित करेगा.

ये भी पढ़ें: FIFA WC: फाइनल मुकाबले के बाद Lionel Messi लेंगे संन्यास? 36 साल का सूखा मेसी के आखिरी मैच में खत्म होगा

कौन है अल्लाह मोहम्मद ?

वैसे तो इससे पहले भी कई कम उम्रन के खिलाड़ियों ने क्रिकेट जगत में भूचाल लाया है. अब एक बार फिर ऐसा हो सकता है क्योंकि महज 15 साल के अल्लाह मोहम्मद आईपीएल में कुछ धमाल कर सकते हैं. 15 जुलाई 2007 को अफगानिस्तान में जन्में मोहम्मद ने बड़ी उम्मीदों के साथ आईपीएल में एंट्री करने के एक करीब आए है. हालांकि, उन्हें कोई खरीद दार मिलता है या नहीं ये आने वाला वक्त बताएगा. 6 फीट 2 इंच लंबे अल्लाह मोहम्मद ऑफ स्पिनर हैं जो अपनी फिरकी से विरोधी टीम को छकाने के इरादे से आईपीएल में आ रहे हैं. खास बात ये है कि इस खिलाड़ी ने अपने करियर की शुरुआत तो तेज गेंदबाजी से कि लेकिन अब अपनी फिरकी से विरोधी टीम के बल्लेबाजों को खूब परेशान करता है.

कब होना ऑक्शन?
आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग-2023 का मिनी ऑक्शन इस बार 23 दिसंबर को कोच्चि में होना है. कुल 405 खिलाड़ियों का नाम इस बार ऑक्शन में दिया गया है. जिनमें से 87 खिलाड़ियों को टीम खरीद पाएंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

40 minutes ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

51 minutes ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

54 minutes ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

1 hour ago

पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक, आर.के. सिन्हा का सफर थमा; 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…

1 hour ago

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सवाल!

Digital Personal Data Protection Act: हाल ही में डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सुप्रीम…

1 hour ago