देश

यूथ कांग्रेस ने शुरू की मेरी डिग्री का क्या?’ अभियान, एक साल में सरकारी पद भरने की मांग

Meri Degree Ka Kya Campaign: सरकारी विभागों में खाली पड़े स्वीकृत पदों को एक साल के भीतर भरने की मांग को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने देशव्यापी अभियान ‘मेरी डिग्री का क्या?’ की शुरुआत की है. दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभियान की वेबसाइट लॉन्च की गई और अगले एक साल के कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की गई.

दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने दावा किया कि देशभर में सरकारी नौकरियों के 50,05,850 से अधिक स्वीकृत पद खाली पड़े हैं. उन्होंने कहा कि इन पदों को समयबद्ध तरीके से भरने से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने के साथ-साथ स्कूल, अस्पताल और अन्य सरकारी सेवाओं में कर्मचारियों की कमी भी दूर हो सकती है.

अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर करते हुए युवा कांग्रेस ने बेरोजगारी और सरकारी भर्तियों में देरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. लाकड़ा ने कहा कि एक ओर देश का युवा डिग्रियां हासिल करने के बाद रोजगार की तलाश में भटक रहा है, वहीं बड़ी संख्या में स्वीकृत सरकारी पद खाली पड़े हैं.

‘डिग्री के बाद नौकरी कब?’

युवा कांग्रेस ने अभियान के जरिए युवाओं के रोजगार से जुड़े सवालों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की बात कही है. संगठन का कहना है कि सामान्य परिवार अपने बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक संघर्ष करता है और उम्मीद करता है कि उनकी डिग्री भविष्य को सुरक्षित बनाने में मदद करेगी. लेकिन सरकारी नौकरियों में रिक्त पदों के बावजूद भर्ती प्रक्रिया में देरी युवाओं के सामने बड़ी चुनौती बन रही है.

यूथ कांग्रेस ने शुरू की मेरी डिग्री का क्या?’ अभियान (इमेज-Bharat Express)

यूथ कांग्रेस ने सरकार से सवाल किया कि जब बड़ी संख्या में युवा विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए योग्य हैं, तो स्वीकृत पद लंबे समय तक खाली क्यों पड़े रहते हैं.

एक साल में भर्ती पूरी करने की मांग

‘मेरी डिग्री का क्या?’ अभियान के तहत युवा कांग्रेस ने सरकार के सामने मुख्य रूप से दो मांगें रखी हैं-

  1. हर खाली सरकारी पद के लिए समयबद्ध भर्ती कैलेंडर जारी किया जाए.
  2. भर्ती परीक्षा से लेकर नियुक्ति तक की पूरी प्रक्रिया के लिए निश्चित समय-सीमा तय की जाए.
यूथ कांग्रेस ने शुरू की मेरी डिग्री का क्या?’ अभियान

युवा कांग्रेस का कहना है कि अभियान अगले एक साल तक देशभर में चलाया जाएगा. इसके तहत ‘नौकरी मार्च’ और ‘डिग्री मार्च’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. संगठन विश्वविद्यालयों और युवाओं के बीच जाकर रोजगार के मुद्दे पर संवाद और जागरूकता अभियान चलाने की भी बात कह रहा है.

सरकार नहीं जागी तो प्रधानमंत्री आवास के घेराव की चेतावनी

युवा कांग्रेस ने कहा है कि यदि एक साल के भीतर खाली पदों को भरने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा. संगठन ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के घेराव जैसे विरोध कार्यक्रमों की चेतावनी दी है.

अक्षय लाकड़ा ने कहा कि यदि सरकार इसके बाद भी युवाओं की मांग पर कार्रवाई नहीं करती है तो अगले साल प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री आवास के घेराव का कार्यक्रम किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- राहुल से लेकर मायावती तक… सबने एक सुर में दी बधाई, लेकिन केजरीवाल ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर भी कस दिया तंज

युवा कांग्रेस का कहना है कि ‘मेरी डिग्री का क्या?’ सिर्फ सरकारी नौकरी की मांग तक सीमित अभियान नहीं है, बल्कि युवाओं के रोजगार, समय और भविष्य से जुड़े सवालों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाने की कोशिश है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा के अलावा IYC राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली सह-प्रभारी परमिंदर सिंह पम्मी भी मौजूद रहे.

-भारत एक्सप्रेस

प्रशांत त्यागी, वरिष्ठ संवाददाता दिल्ली

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

5 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

5 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

6 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

6 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

7 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

7 hours ago