Mirzapur The Movie
दिल्ली हाई कोर्ट फिल्म मिर्जापुर द मूवी क्लाइमैक्स में शूरवीर गाने को लेकर दायर याचिका पर 24 सितंबर को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने सीबीएफसी से इस मसले पर फैसला करने को कहा है.
मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने फिल्म निर्माताओं की ओर से पेश वकील को पहले फिल्म देखने और फिर यह बताने को कहा कि फिल्म के जिस सीन में यह गाना इस्तेमाल किया गया है, उसे देखकर उनकी अंतरात्मा संतुष्ट है या नहीं. जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की बेंच मामले में सुनवाई कर रही है.
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूछा क्या हम ऐसी स्थिति में आ गए हैं, जहां हम हिंसा को महिमामंडित कर रहे है? हाई कोर्ट ने कहा कि पहली नजर में यह गाना और सीन सही नहीं लगते. कोर्ट ने कहा कि वह इस मामले में कोई और टिप्पणी नहीं कर रहा है. यह याचिका विक्रम सिंह की ओर से दायर की गई है.
दायर याचिका में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से सम्मानित व्यक्तियों से जुड़े गानों और अन्य सामग्री के इस्तेमाल को लेकर उचित दिशा निर्देश देने की मांग की गई है.
मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कहा कि फिल्म में गैंगस्टर और आपराधिक चरित्रों वाले सीक्वेंस में इस गाने का इस्तेमाल फिल्म प्रमाणन संबंधी वैधानिक दिशा निर्देशों का उल्लंघन है. यह गाना महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि के रूप में जाना जाता है.
दायर याचिका में मिर्जापुर: द मूवी के क्लाइमैक्स से शूरवीर गाना हटाने की मांग की गई है. याचिका में इसके स्थान पर कोई दूसरा उपयुक्त बैकग्राउंड म्यूजिक लगाने का सुझाव दिया है.
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि रैपरिया बालम का शूरवीर गाना जुलाई 2020में रिलीज हुआ था. गाने में मेवाड़, चेतक, सम्मान, बलिदान और महाराणा प्रताप का विरासत का जिक्र है.
याचिका में यह भी कहा गया है कि मिर्जापुर: द मूवी अपराध और गैंगेस्टर की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इस फिल्म में गैंगवार, ड्रग्स, अवैध हथियार, बदला और आपराधिक वर्चस्व जैसे विषय दिखाए गए है.
यह भी पढ़ें: प्रयागराज की चर्च की जमीन पर 90 साल की लीज को चुनौती, यथास्थिति बनाए रखने का आदेश
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…