देश

उतर प्रदेश के हर जिले में ‘मेरी माटी मेरा देश’ के तहत होगा कार्यक्रम

‘मेरी माटी मेरा देश’ एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और ‘मिट्टी को नमन वीरों का वंदन’ अभियान को लेकर नेहरू युवा केंद्र संगठन उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों द्वारा जिला प्रशासन के साथ मिलकर कार्यक्रम आयोजन की तैयारी की जा रही है. यह कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजित किया जाएगा.

यह जानकारी नेहरू युवा केंद्र संगठन के राज्य निदेशक श्रीकांत पांडे ने दी. उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 75 जनपदों के 836 विकास खंडों तथा 57705 ग्राम पंचायतों में एक साथ मेरी माटी मेरा देश, हर घर तिरंगा तथा मिट्टी को नमन वीरों का वंदन अभियान को चलाया जाएगा.इस हेतु केंद्र, राज्य एवं जनपद स्तर पर प्रशासन के साथ मिलकर कार्य किया जा रहा है.

इस महत्वपूर्ण अभियान के अंतर्गत 9 अगस्त को ग्राम पंचायत के निर्धारित स्थल पर शिलापट्ट की स्थापना, अमृत वाटिका का निर्माण तथा उसमें 75 पौधों का रोपण, अमृत कलश में ग्राम पंचायत से संग्रहीत की गयी मिट्टी, तथा प्रधानमंत्री जी के पंच प्राण का संकल्प प्रमुख है. ग्राम पंचायत स्तर पर यह अभियान 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा. 16 अगस्त से 20 अगस्त तक प्रत्येक ग्राम पंचायत द्वारा अमृत कलश संगृहीत मिट्टी को ब्लॉक मुख्यालय तक जाएगा तथा ब्लॉक कैंपस में 75 पौधों का रोपण किया जाएगा. 21 अगस्त से 23 अगस्त तक यह अमृत कलश ब्लॉक मुख्यालय से जनपद मुख्यालय पर पहुंचेगा तथा 23 से 25 अगस्त के मध्य अमृत कलश को राज्य में होने वाले मुख्य कार्यक्रम झूलेलाल वाटिका लखनऊ  में पहुंचाया जाएगा. जहां आजादी के अमृत महोत्सव की याद में 75 पौधों का रोपण होगा. राज्य स्तरीय कार्यक्रम के पश्चात 26 से 28  अगस्त में अमृत कलश को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा में पहुंचाया जाएगा और 29 से 30 अगस्त में कर्तव्य पथ नई दिल्ली में  गणमान्य लोगों जनप्रतिनिधियों के साथ आजादी के अमृत महोत्सव का भब्य समापन होगा.

राज्य निदेशक ने नेहरू युवा केंद्र के सभी जिला युवा अधिकारी से अपील की है कि वे 9 अगस्त से 15 अगस्त तक इस महत्वपूर्ण अभियान में केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों, युवा मंडल के प्रतिनिधियों, स्वयंसेवक संगठनों के साथ मिलकर केंद्र एवं राज्य सरकार के इस महत्वपूर्ण अभियान के भागीदार बने, और कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करें. ग्राम स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जिला पट लोकार्पण, अमृत कलश हेतु मिट्टी का संग्रहण, राष्ट्रभक्ति मय सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रार्थना सभा का आयोजन, शहीद स्मारक स्थल पर स्वच्छता अभियान, पंच प्रण संकल्प के साथ कार्यक्रम को सफल बनाएं.

09 अगस्त से शुरू होगा कार्यक्रम

सभी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कल दिनांक 09 अगस्त से शुरू होने वाले मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में अपने विकासखंड में प्रत्येक ग्राम पंचायत में भ्रमणशील रहते हुए कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि कार्यक्रम में पंच प्रण की शपथ, शिलाफलक्रम का विद्यालय में लगाया जाना, अमृत वाटिका का निर्माण व दो दो कलश में मिट्टी को संग्रहित किया जाए. जो पंचायत आप 09 अगस्त को नहीं कवर कर पाएं उन्हें 10 से 15 अगस्त में कंप्लीट कर लेंगे. इस दौरान आप एक रजिस्टर पर जिस ग्राम पंचायत को विजिट किया उसके प्रधान सचिव, अध्यापक अथवा किसी अन्य गणमान्य से लिखित टिप्पणी लेंगे व वहां उपस्थित लोगों की उपस्थित की दर्ज करेंगे. इसके साथ आप लोग सभी को अमृत वाटिका, शिलाफलक्रम, कलश के साथ सेल्फी लेकर merimaatimeradesh.gov.in पोर्टल पर अपलोड करेंगे और ई शपथ लेंगे व अन्य को ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे.ऐसा आप लोग सतत 15 अगस्त तक करते रहेंगे व व्हाट्स ग्रुप में फोटो व वीडियो से अपनी प्रगति से अवगत भी कराते रहेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

राज्यसभा उपचुनाव: बीजेपी ने हरदीप सिंह पुरी पर लगाया दांव, मध्य प्रदेश से बनाया उम्मीदवार

बीजेपी ने मध्य प्रदेश की रिक्त राज्यसभा सीट के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी…

21 minutes ago

10 अरब डॉलर की ऑरेंज इकोनॉमी! Gen-Z के कंटेंट क्रिएटर्स कैसे बदल रहे हैं भारत की तस्वीर?

Orange Economy: ऑरेंज इकोनॉमी क्या है और Gen-Z कंटेंट क्रिएटर्स इससे कैसे कमाई कर रहे…

24 minutes ago

अब पूरी दुनिया अपनाएगी भारत का डिजिटल फॉर्मूला! UPI की सफलता देख हैरान हुए ग्लोबल साउथ के देश, जानिए कैसे बदल रही तस्वीर

UPI Digital Payments: भारत के UPI-led डिजिटल पेमेंट मॉडल और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर ने किस…

27 minutes ago

ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब इजरायल चुनाव, डोनाल्ड ट्रंप को लगी है ‘क्रेडिट’ लेने की बीमारी?

Donald Trump Israel Election: इजरायल संसदीय चुनाव (Knesset Election) के शुरुआती रुझानों में बेंजामिन नेतन्याहू…

31 minutes ago

जीरो-वेस्ट स्मार्ट डस्टबिन: स्कूली छात्रों का अनोखा आविष्कार

पूर्वी यूपी के स्कूलों में नन्हे कोडर्स ने सेंसर और कोडिंग की मदद से 'जीरो-वेस्ट…

33 minutes ago