देश

माइक्रोसॉफ्ट का एआई सेक्टर में निवेश, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- ‘दुनिया भारत को लेकर आशावादी’

माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बुनियादी ढांचे, कौशल और संप्रभु क्षमताओं के निर्माण में मदद के लिए 17.5 अरब डॉलर या 1.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगी. इस क्रम में माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष और सीईओ सत्य नडेला ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. सत्य नडेला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि देश की महत्वाकांक्षाओं का समर्थन करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट 17.5 अरब डॉलर का निवेश कर रहा है, जो एशिया में हमारा अब तक का सबसे बड़ा निवेश है, ताकि भारत के एआई-प्रधान भविष्य के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे, कौशल और संप्रभु क्षमताओं के निर्माण में मदद मिल सके.

इससे पहले अमेरिकी टेक दिग्गज ने जनवरी में भारत में अगले दो वर्षों में क्लाउड और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 3 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की थी. माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि वह अगले पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को एआई कौशल का प्रशिक्षण देकर देश की दीर्घकालिक प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देगा.

इस प्रमुख तकनीकी कंपनी की योजना क्लाउड और कंप्यूटिंग बुनियादी ढांचे का विस्तार, एआई कौशल पहलों का विस्तार और सभी क्षेत्रों में सुरक्षित, संप्रभु डेटा प्रणालियों का समर्थन करने पर केंद्रित है. 2024 में कंपनी ने लोगों को एआई कौशल में प्रशिक्षित करने के लिए ‘एडवांटा (आई)जीई इंडिया’ पहल शुरू की.

छोटे व्यवसायों के लिए नया अवसर

बता दें कि बड़ी टेक कंपनियों ने भारत में बड़े निवेश का वादा किया है, जो एआई उत्पादों के लिए सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है. अमेजन को उम्मीद है कि स्थानीय क्लाउड और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में उसके 12.7 अरब डॉलर के निवेश से 2030 तक भारत में 1.5 करोड़ छोटे व्यवसायों को फायदा होगा. अमेजन के इमर्जिंग मार्केट्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि कंपनी ने अगले पांच सालों में 40 लाख सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा है.

ये भी पढ़ें: संसद में पीएम मोदी को ‘बंकिम दा’ बोलना पड़ा भारी, ममता बनर्जी बोलीं- PM माफी मांगें

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

4 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

1 hour ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

2 hours ago