केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने बाढ़ प्रभावित राज्य पंजाब के मोगा का दौरा किया है. उन्होंने बाढ़ की चपेट में आए गांवों का जायजा लिया और किसानों से मिलकर उनकी परेशानियां सुनीं. जॉर्ज कुरियन ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों और आम लोगों के साथ खड़ी है और जैसे ही रिपोर्ट मिलेगी, केंद्र सरकार की ओर से फंड जारी किया जाएगा.
केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बाढ़ प्रभावित मोगा का दौरा करने के लिए भेजा है. दौरे के बाद यहां की रिपोर्ट मुझे देनी है. मोगा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्री कुरियन ने बताया कि बाढ़ के कारण क्षेत्र में काफी ज्यादा नुकसान हुआ है. मैंने यहां के नुकसान का आकलन किया है और लोगों की समस्याओं को नोट किया है.
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी विजिट के समय पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपए की मदद की घोषणा की थी. पंजाब सरकार पूरी रिपोर्ट बना कर देगी, उसके बाद केंद्र सरकार की ओर से फंड जारी होगा. पंजाब सरकार अपनी तरफ से फंड के इस्तेमाल की जानकारी जैसे ही शेयर करेगी, उसे फंड दे दिया जाएगा.”
जॉर्ज कुरियन ने आगे कहा कि जब तक पंजाब सरकार की ओर से नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट केंद्र को नहीं भेजी जाती, तब तक राहत राशि या मुआवजे की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकती. अगर राज्य में ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ लागू होती तो स्कीम के तहत यहां के किसानों को लाभ होता. राज्य सरकार को इस योजना को लागू करना चाहिए था.
इससे पहले, उन्होंने मोगा के बाढ़ प्रभावित गांवों बंडाला, संघेरा, भिंडर कलां, मालेक कंगा और बाजेके का दौरा किया. लोगों से मुलाकात करने के अलावा, उन्होंने राहत सामग्री बांटी. केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने 1989 में आतंकवादी हमले में अपनी जान गंवाने वाले आरएसएस स्वयंसेवकों को पंजाब के मोगा स्थित शहीदी पार्क में श्रद्धांजलि भी अर्पित की.
ये भी पढ़ें: ‘भावांतर योजना’ में सोयाबीन पंजीयन से किसानों को 5328 रुपए प्रति क्विंटल का लाभ, मोदी सरकार को सराहा
-भारत एक्सप्रेस
वैषाली कालीबाड़ी सांस्कृतिक संघ की ओर से शारदोत्सव 2026 का आयोजन 16 से 21 अक्टूबर…
डबरा के पिछोर तिराहे पर अवैध शराब बिक्री और दुकान के विरोध में चक्काजाम करने…
मध्य प्रदेश के मोहना में पुलिस ने स्मैक तस्करी के एक गिरोह का पर्दाफाश करते…
शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश…
न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के स्क्वाड से मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र…
बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…