देश

रमी खेलने के आरोपों के बाद मंत्री कोकाटे का बदला विभाग, अब संभालेंगे ये मंत्रालय

महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Legislative Assembly) में रमी खेलते हुए वायरल वीडियो के बाद कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे (Manikrao Kokate) को उनके पद से हटाकर खेल और युवक कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंप दी गई है. सरकार ने इस बदलाव की अधिसूचना जारी कर दी है. अब कृषि मंत्रालय (Ministry of Agriculture) की कमान एनसीपी नेता दत्ता भरने को दी गई है, जो पहले खेल मंत्रालय संभाल रहे थे.

कोकाटे विवादों में क्यों ?

पूरा मामला तब तूल पकड़ गया जब विधानसभा सत्र (Assembly Session) के दौरान कोकाटे का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्हें मोबाइल पर रमी खेलते देखा गया था. विपक्ष ने इस घटना को किसानों की समस्याओं के प्रति असंवेदनशीलता बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की थी. साथ ही, कोकाटे की फसल बीमा और सब्सिडी को लेकर की गई विवादित टिप्पणियों (Controversial Remarks) ने भी विपक्ष को हमला करने का मौका दिया. उन्होंने किसानों को ‘भिखारी’ कहने और अपने मंत्री पद को ‘बंजर जमीन’ बताने जैसे बयान दिए थे. जिससे सरकार की काफी किरकिरी हुई थी.

आरोप पर कोकाटे ने क्या कहा ?

हालांकि कोकाटे (Manikrao Kokate) ने रमी खेलने के आरोपों से इनकार किया और कहा कि वो सिर्फ एक पॉप-अप विज्ञापन को बंद करने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने विपक्ष पर अधूरा वीडियो दिखाकर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी.

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का राज्यपाल से मुलाकात

इस पूरे विवाद के बाद उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Ajit Pawar) और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने राज्यपाल से मुलाकात कर कोकाटे के मंत्रालय में बदलाव की सिफारिश की. इसके बाद उन्हें कृषि मंत्रालय से हटाकर खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है.

इसे भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में सुबह की बारिश ने बनाया मौसम सुहाना, सड़कों पर जलभराव से लोग परेशान, अगले 4 दिन बारिश का अलर्ट जारी

विपक्ष ने क्या बोला ?

इस घटनाक्रम ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है. विपक्ष इसे सरकार की कमजोरी बता रहा है, जबकि सरकार ने इसे एक अहम बदलाव बताया है. अब देखना होगा कि कोकाटे खेल मंत्रालय में क्या नया करते हैं और क्या यह बदलाव जनता को स्वीकार्य होता है?

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

उपचुनाव के नतीजों पर आज सबकी नजर! तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में NDA आगे, बंगाल में मतगणना के बीच सख्ती

Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…

3 minutes ago

‘शैतान का अंत हो गया…’ नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री के इस जहरीले बयान से क्यों हिला बॉलीवुड?

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…

7 minutes ago

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

41 minutes ago

‘अंबानी भारत के असली बॉस…’, स्टारलिंक की भारत में नो एंट्री पर क्यों उबल पड़े एलन मस्क?

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…

43 minutes ago