देश

प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक उपलब्धि पर रक्षा मंत्री ने दी बधाई

भारत के राजनीतिक इतिहास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब देश के सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बन गए हैं. पीएम मोदी ने सिक्किम के पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया. आज सार्वजनिक जीवन में सरकार के मुखिया के तौर पर उनके 8,931 दिन पूरे हो गए हैं.

इस ऐतिहासिक मोड़ पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें बधाई दी है और उनके समर्पण और मेहनत को सराहा है.

राजनाथ सिंह ने दिया बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोदी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि मोदी जी का जीवन लगातार सेवा का उदाहरण रहा है. गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक, उनका हर कदम जनता के हित में रहा है. राजनाथ सिंह ने लिखा कि 8,931 दिनों तक सरकार के मुखिया के रूप में सेवा करना उनकी गहरी प्रतिबद्धता और जनता के प्रति अटूट समर्पण को दिखाता है.

4,000 दिनों से अधिक सेवा का रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री मोदी भारत के 14वें प्रधानमंत्री हैं और 26 मई 2014 से लगातार इस पद पर बने हुए हैं. जून 2024 में उन्होंने तीसरी बार शपथ ली. मोदी ऐसे पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने लगातार तीन बार जीत दर्ज की और 4,000 से अधिक दिनों तक अपने पद पर रहकर यह रिकॉर्ड बनाया. इस उपलब्धि ने उन्हें भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्रियों की सूची में एक अलग मुकाम दिलाया है.

यह भी पढ़ें: 8,931 दिन और अटूट विश्वास! आजाद भारत के इतिहास में पीएम मोदी ने बनाया महा-रिकॉर्ड; पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दी बधाई

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

11 minutes ago

थाने में झाड़ू, बाहर JCB और रामधुन… डबरा नपा में तालेबंदी के बाद 5 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…

16 minutes ago

लालू परिवार के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा बदलाव, अब स्पेशल जज प्रशांत कुमार के हाथ में कमान

लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…

19 minutes ago

न एक्टिंग की कमाई, न कोई बड़ा प्लान…600 मिलियन डॉलर का बिजनेस; पूरी कमाई जरूरतमंदों को कर दी दान

Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…

28 minutes ago

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

47 minutes ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

58 minutes ago