भारत के राजनीतिक इतिहास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब देश के सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बन गए हैं. पीएम मोदी ने सिक्किम के पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया. आज सार्वजनिक जीवन में सरकार के मुखिया के तौर पर उनके 8,931 दिन पूरे हो गए हैं.
इस ऐतिहासिक मोड़ पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें बधाई दी है और उनके समर्पण और मेहनत को सराहा है.
राजनाथ सिंह ने दिया बधाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोदी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि मोदी जी का जीवन लगातार सेवा का उदाहरण रहा है. गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक, उनका हर कदम जनता के हित में रहा है. राजनाथ सिंह ने लिखा कि 8,931 दिनों तक सरकार के मुखिया के रूप में सेवा करना उनकी गहरी प्रतिबद्धता और जनता के प्रति अटूट समर्पण को दिखाता है.
Prime Minister Shri @narendramodi is now the longest-serving head of a government in India.
Pure devotion to the nation and its people defines PM Modi Ji. From his unwavering commitment as the Chief Minister of Gujarat to his dedicated leadership as the Prime Minister, his life… pic.twitter.com/llGPwziZZC
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) March 22, 2026
4,000 दिनों से अधिक सेवा का रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री मोदी भारत के 14वें प्रधानमंत्री हैं और 26 मई 2014 से लगातार इस पद पर बने हुए हैं. जून 2024 में उन्होंने तीसरी बार शपथ ली. मोदी ऐसे पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने लगातार तीन बार जीत दर्ज की और 4,000 से अधिक दिनों तक अपने पद पर रहकर यह रिकॉर्ड बनाया. इस उपलब्धि ने उन्हें भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्रियों की सूची में एक अलग मुकाम दिलाया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




