देश

मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, अरहर दाल की एमएसपी पर 400 रुपये की बढ़ोतरी, इन फसलों की MSP में भी हुई वृद्धि

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में किसानों को लेकर अहम प्रस्ताव पर मुहर लगी है. केंद्र सरकार ने खरीफ की फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. जिसमें अरहर, मूंग, धान उड़द शामिल है. सरकार ने अरहर दाल की एमएसपी में 400 रुपये, उड़द दाल में 350 रुपये, मूंग पर 10.4 फीसदी के अलावा धान की एमएसपी में भी वृद्धि की है. मोदी सरकार लगातार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए जरूरी कदम उठा रही है. उसी के तहत अब खरीफ फसलों की एमएसपी में वृद्धि की है.

मोदी सरकार की तरफ बढ़ाई गई एमएसपी के बाद अब अरहर दाल 7 हजार रुपये प्रति क्विटंल, मूंग 8 हजार 558 रुपये प्रति क्विंटल और उड़द की दाल 6 हजार 950 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सरकार खरीदेगी. सरकार का उद्देश्य दाल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए किसानों को उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करना है. एमएसपी बढ़ने से किसान दालों की खेती का रकबा बढ़ाएंगे. इसके साथ ही किसानों को फसल का उचित दाम भी बाजारों में मिलेगा.

वहीं सरकार ने धान की एमएसपी में भी वृद्धि की है. धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रुपये से बढ़ाकर 2183 रुपये किया गया है. इसके अलावा ग्रेड ए के धान की एमएसपी को 2060 से सबढ़ाकर 2203 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है. इसके अलावा कपास और मूंगफली पर 9 फीसदी, मक्के की एमएसपी 1962 से बढ़ाकर 2090 रुपये प्रति क्विंटल किया है. फसलों की एमएसपी बढ़ाए जाने की जानकारी केंद्रीय वाणिज्य खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस साल एमएसपी में सरकार ने सबसे ज्यादा वृद्धि की है.

यह भी पढ़ें- कुरुक्षेत्र में किसानों पर लाठी चार्ज को लेकर भड़के राकेश टिकैत, बोले- दिल्ली से भी बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा

केंद्र सरकार ने प्राइस स्पोर्ट स्कीम के तहत अरहर, उड़द और मसूर दाल खरीदने की जो 40 फीसदी सीमा थी, उसे भी खत्म कर दिया है. अब किसान पीएसएस के तहत बिना किसी लिमिट के सरकार को दाल की बिक्री कर सकते हैं. सरकार की तरफ से उठाए गए इन कदमों से उम्मीद की जा रही है कि रबी फसलों के सीजन में दालों की बुआई में बढ़ोतरी आएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

29 minutes ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

1 hour ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

1 hour ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

1 hour ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, किस सिलसिले को जारी रखने की कही बात?

पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो संदेश जारी…

2 hours ago