ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को भेजे आम
ओडिशा में रेल हादसे को लेकर ममता बनर्जी क्रेद सरकार को लगातार घेर रही है. इसके चलते ममता बनर्जी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को आम भेजना नही भूल रही है इस बार भी खबर है कि ममता बनर्जी जल्दी ही PM मोदी को आम कि टोकरी भेजेगीं आपको बता दें कि सीएम ममता बनर्जी हर बार कि तरहा पीएम मोदी के लिए आम भेजने वाली है. एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया है कि 4 किलो के बाॅक्स में हिमसागर, फजली और लक्ष्मणभोग समेत तमाम किस्मों के आम शामिल है. ये आम एक खूबसूरत गिफ्ट बॉक्स में पैक करके भेजे गए हैं.
सूत्रों के मुताबिक,सीएम बनर्जी ने दिल्ली ही नहीं बल्कि बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना को भी आमों के साथ अपनी मुबारकबाद पेश की है. पहले कि अगर बात करें तो 2021 में ममता बनर्जी के उपहार के बदले शेख हसीना ने पीएम मोदी और ममता बनर्जी के लिए तोफा में 2,600 किलोग्राम आम भेजे थे. जो बांग्लादेशी ट्रकों में लाए गए इस उपहार में प्रसिद्ध ‘हरिभंगा’ आम के 260 डिब्बे थे. सीएम ममता बनर्जी ने पारंपरिक प्रथा को बरकरार रखते हुए पिछले साल कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए भी आम ये उपहार भेजा था.
इसे भी पढ़ें : गौतम अडानी फिर बने एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स, 61.8 अरब डॉलर पहुंची नेटवर्थ
बता दें पीएम मोदी और ममता बनर्जी के बीच रिश्ते हमेशा खट्टे-मीठे रहे हैं. जब 2019 में पीएम मोदी ने खुलासा किया था कि दुर्गा पूजा के मौके पर ममता बनर्जी ने उन्हें कुर्ता-पायजामा और मिठाई भेजी थी. जिसके बारे पीएम मोदी ने अक्षय कुमार को दिए इंटरव्यू में खुलासा भी किया था, जिसमें PM मोदी ने कहा था ”विपक्षी दलों में मेरे कई दोस्त हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि ममता दीदी अब भी हर साल मेरे लिए एक या दो कुर्ते खुद चुनती हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…