जालौन एसपी ईरज राजा
आशीष शिवहरे
Jalaun: रेप पीड़िता के पिता की आत्महत्या के बाद जालौन एसपी ईरज राजा के तेवर सख्त हो गए हैं. उन्होंने वायरलेस पर अपने जिले के सभी कोतवाली प्रभारियों व थानाध्यक्षों को चेतावनी दी है और साफ-साफ कहा, “फरियादियों की नहीं सुनी तो नौकरी करना सिखा दूंगा, रो दोगे तुम सब”, उनकी इस चेतावनी का ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
बता दें कि सोमवार को जालौन में रेप पीड़िता के पिता ने न्याय न मिलने पर आत्महत्या कर ली थी. इसी के बाद एसपी ने ऐट थाने के SHO नरेंद्र गौतम व उपनिरीक्षक अशोक कुमार को निलंबित कर दिया था. इस मामले में रेप पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया था कि एसएचओ ने पीड़िता के पिता को समझौता करने के लिए धमकाया था और इससे निराश होकर पिता ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया.
इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक जालौन ईरज राजा का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने इस घटना का जिक्र करते हुए दुख जताया है और पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई है.
ऑडियो में कप्तान घटना पर दुख जताते हुए अपने पुलिस अधिकारियों को शर्म से डूबने की बात कह रहे हैं. वहीं सभी थानाध्यक्षों से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहते हैं कि पीड़ितों की थानों पर सुनवाई नहीं हो रही है और पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा नहीं लिखा जा रहा है.
पुलिस अधीक्षक कह रहे हैं कि ऐट के तत्कालीन थाना अध्यक्ष नरेंद्र गौतम और उप निरीक्षक अशोक कुमार को निलम्बित कर दिया गया है. उन्होंने थाने स्तर पर मुंशियों और एसएसआई और सभी को यह सख्त निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार के संगीन अपराध का प्रार्थना पत्र अगर उनके पास आता है तो वादी की तहरीर पर तुरंत मुकदमा लिखा जाए और प्रार्थना पत्र की सूचना कप्तान को दी जाए.
ईरज राजा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि तुम जिस भाषा में सीखना चाहते हो उस भाषा में तुम्हें सिखाया जाएगा. अगर आप काम करना नहीं चाहते हैं. तो जनपद छोड़ दें. पुलिस अधीक्षक जालौन ने कहा है, फरियादियों की नही सुनी तो सिखा दूंगा नौकरी करना, रो दोगे तुम सब. यह कार्रवाई यहीं तक नहीं चलेगी. सस्पेंशन के बाद बर्खास्त तक की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…
E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…
Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…
भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर…
WhatsApp SIM Binding Rule को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. क्या अकाउंट चलाने…
सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…