मोदी कैबिनेट के फैसले
Modi Cabinet Meeting Decision: गणेश चतुर्थी के दिन मोदी कैबिनेट दो ऐसे बड़े फैसले लिए हैं जो सीधे तौर पर आम जनता और देश के भविष्य से जुड़े हैं. एक तरफ, सरकार ने PM स्वनिधि योजना (PM SVANidhi Scheme) को साल 2030 तक बढ़ाकर रेहड़ी-पटरी वालों को बड़ी राहत दी है. वहीं दूसरी तरफ, 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2030) की मेजबानी के लिए बोली लगाने को भी मंजूरी दे दी है. इन दो फैसलों का सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था और युवाओं के सपनों पर पड़ेगा. पीएम स्वनिधि के तहत अब स्ट्रीट वेंडर्स को न सिर्फ ज्यादा लोन मिलेगा, बल्कि उन्हें यूपीआई-लिंक्ड क्रेडिट कार्ड जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी. वहीं, कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिलने से भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान मिलेगी, साथ ही पर्यटन और रोजगार के भी नए अवसर पैदा होंगे.
पीएम मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet) ने पीएम स्वनिधि योजना का विस्तार करते हुए इसकी ऋण अवधि को 31 मार्च, 2030 तक बढ़ाने को मंजूरी दे दी है. इस पुनर्गठित योजना का उद्देश्य 1.15 करोड़ स्ट्रीट वेंडर्स को लाभ पहुंचाना है. योजना के तहत अब स्ट्रीट वेंडर्स को पहली किस्त में 15,000 रुपये और दूसरी किस्त में 25,000 रुपये तक का बढ़ा हुआ ऋण मिलेगा. इसके साथ ही, दूसरे ऋण का भुगतान करने वाले लाभार्थियों को यूपीआई-लिंक्ड रुपे क्रेडिट कार्ड भी मिलेगा. यह योजना न केवल वित्तीय सहायता प्रदान करेगी, बल्कि डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देगी, खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण देगी और रेहड़ी-पटरी वालों तथा उनके परिवारों के समग्र सामाजिक-आर्थिक उत्थान को भी सुनिश्चित करेगी.
ये भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट में पास हुआ रेलवे का मास्टर प्लान, 4 प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी; जानें पूरी डिटेल
मंत्रिमंडल ने 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए बोली प्रस्तुत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस प्रस्ताव में बोली स्वीकार होने पर गुजरात सरकार को मेजबान सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर करने और आवश्यक अनुदान सहायता प्रदान करने की बात कही गई है. अहमदाबाद, नरेंद्र मोदी स्टेडियम जैसी विश्व स्तरीय सुविधाओं के कारण एक आदर्श मेजबान शहर माना जा रहा है. इस आयोजन का केंद्र बन सकता है. 72 देशों के एथलीटों और पर्यटकों के आने से पर्यटन, रोजगार और कई अन्य क्षेत्रों में अवसर पैदा होंगे. यह आयोजन न केवल राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ाएगा, बल्कि खेल को करियर के रूप में अपनाने के लिए युवाओं को प्रेरित भी करेगा.
ये भी पढ़ें: रेहड़ी-पटरी वालों के लिए खुशखबरी! मोदी कैबिनेट ने पीएम स्वनिधि योजना का किया विस्तार; जानें अब क्या-क्या मिलेगा
कैबिनेट ने कर्नाटक, तेलंगाना, बिहार और असम को लाभान्वित करने वाली तीन परियोजनाओं के मल्टी-ट्रैकिंग और गुजरात के कच्छ के दूर-दराज इलाकों को जोड़ने के लिए एक नई रेल लाइन को मंज़ूरी दी. यात्री और माल ढुलाई दोनों के लिए लाभकारी निर्णय; कच्छ में नई रेल लाइन, सीमावर्ती कच्छ के रण, हड़प्पा स्थल धोलावीरा, कोटेश्वर मंदिर, नारायण सरोवर और लखपत किले को जोड़कर पर्यटन को बढ़ावा देगी. कोयला, सीमेंट, क्लिंकर, फ्लाई ऐश, स्टील, कंटेनर, उर्वरक, कृषि वस्तुओं और पेट्रोलियम उत्पादों आदि के परिवहन को बढ़ावा मिलेगा क्योंकि रेलवे अपने मौजूदा नेटवर्क में 565 किलोमीटर रूट जोड़ रहा है.
ये भी पढ़ें: कनाडा आउट, इंडिया इन! मोदी कैबिनेट के फैसले 2030 में मिल सकती है खुशखबरी; कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए अहमदाबाद फाइनल
मोदी कैबिनेट के ये दोनों फैसले भारत को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं. पीएम स्वनिधि योजना का विस्तार लाखों छोटे व्यापारियों को आर्थिक सुरक्षा और सम्मान देगा, जबकि कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए बोली लगाना भारत की बढ़ती वैश्विक महत्वाकांक्षा को दर्शाता है. ये कदम एक समावेशी विकास मॉडल का हिस्सा हैं, जो न केवल गरीब और वंचितों को मुख्यधारा में लाता है, बल्कि देश को विश्व स्तर पर एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित भी करता है. यह सब मिलकर एक मजबूत, आत्मनिर्भर और आधुनिक भारत की नींव रखेंगे.
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…
दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…