देश

मोदी सरकार के 11 साल: दुनिया की सबसे बड़ी सियासी पार्टी BJP भारत मंडपम में मनाएगी जश्न, उपलब्धियों का होगा प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के 11 साल पूरे होने का जश्न मनाएगी. इसके लिए 10 जून 2025 को विशेष आयोजन होगा. पीएम मोदी ने एक ट्वीट में हाल ही में कहा, “बीते 11 साल में हमारी सरकार का हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है. इस दौरान हमारी उपलब्धियां ना सिर्फ अभूतपूर्व हैं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के जीवन को आसान बनाने वाली हैं.”

उन्होंने विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने के प्रति विश्वास जताया.

11 वर्षों में मोदी सरकार ने नए कीर्तिमान स्थापित किए

भाजपा नेताओं के अनुसार, विगत 11 वर्षों में मोदी के नेतृत्व में भारत ने ज्ञान, विज्ञान, खेल, शिक्षा, स्वच्छता, विकास और सुरक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. साथ ही, धर्म, सेवा और संस्कार के उदाहरण पेश कर जनता के हृदय में स्थान बनाया है. भारत मंडपम में होने वाले इस आयोजन में सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिसमें गरीब कल्याण, बुनियादी ढांचे के विकास और सामाजिक कल्याण योजनाओं पर फोकस रहेगा.

पीएम मोदी के नेतृत्व में BJP सबसे बड़ी पार्टी बनी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) लोकतांत्रिक देशों के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुका है. अक्टूबर 2022 में, BJP ने दावा किया था कि उसके पास 17 करोड़ (170 मिलियन) से अधिक सदस्य हैं, जो इसे दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाते हैं. आपको मालूम हो कि 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BJP की सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी, जिसके दौरान पार्टी ने और अधिक सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा. इससे पार्टी की सदस्य संख्या 20 करोड़ से उूपर पहुंच गई.

कई देशों की आबादी से ज्यादा हैं BJP के सदस्य

सदस्यों की संख्या के आधार पर देखें तो BJP दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है. अक्टूबर 2022 के आंकड़ों के अनुसार, BJP की सदस्य संख्या 17 करोड़ से अधिक थी, जो कि कई देशों की आबादी से भी ज्यादा है. उदाहरण के लिए, नीदरलैंड्स, बेल्जियम और स्विटजरलैंड की कुल आबादी मिलाकर भी BJP की सदस्य संख्या से कम है.

यह भी पढ़िए: मोदी सरकार की उपलब्धियां सराहनीय, 11 साल में बदली देश की सोच

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

7 minutes ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

24 minutes ago

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

1 hour ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

1 hour ago