खेल

Taiwan Athletics Open 2025: रोहित यादव ने भाला फेंक में जीता Gold, विथ्या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर दौड़ जीती

ताइवान एथलेटिक्स ओपन में भारत का प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रहा और रोहित यादव ने रविवार को यहां प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता. विथ्या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में शीर्ष स्थान हासिल किया.

दो बार के राष्ट्रीय चैंपियन रोहित ने 74.42 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया. उन्होंने 71.46 मीटर के साथ शुरुआत की. पहले राउंड के बाद वह दूसरे स्थान पर रहे. 24 वर्षीय एथलीट ने फिर 74.25 मीटर के दूसरे थ्रो के साथ बढ़त हासिल की. इसके बाद उन्होंने 74.42 मीटर का थ्रो फेंका और शीर्ष स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक जीता.

विथ्या ने 56.53 सेकंड में पूरी कर स्वर्ण पदक जीता

महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में विथ्या ने 56.53 सेकंड में पूरी कर स्वर्ण पदक जीता. एथलेटिक्स मीट में भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या आठ हो गई. यशास पलाक्ष ने इसी स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया.

पुरुषों की 800 मीटर स्पर्धा में कृष्ण कुमार ने 1:48.46 सेकंड के चैंपियनशिप रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता. राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक मोहम्मद अफजल ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था, लेकिन दौड़ शुरू नहीं कर पाए.

ओलंपियन ज्योति याराजी ने भी दिखाया कमाल

इससे पहले शनिवार को ओलंपियन ज्योति याराजी ने महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में 12.99 सेकंड का समय लेकर जीत हासिल की, जिससे भारत ने शनिवार को ताइवान एथलेटिक्स ओपन के पहले दिन छह स्वर्ण पदक हासिल किए.

पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में तेजस शिरसे ने 13.52 सेकंड में पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता. उन्होंने 1.067 मीटर/सेकंड की तुलना में +1.5 की टेलविंड के साथ जीत हासिल की. ताइवान के युआन काई हसिह 13.72 सेकंड का समय निकालकर दूसरे स्थान पर रहे.

अबूबकर 16.21 मीटर की छलांग के साथ नं-1

पुरुषों की ट्रिपल जंप में अबूबकर 16.21 मीटर की छलांग के साथ पहले स्थान पर आए, जो उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल किया.

पूजा ने 4:11.63 का प्रतियोगिता रिकॉर्ड (सीआर) स्थापित कर महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ जीती, जो 4:15.81 के पुराने रिकॉर्ड से बेहतर है. दक्षिण कोरिया की जॉन सु ग्योंग 4:28.03 के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि हांगकांग की ह्यु तुंग त्सांग 4:34.92 के साथ तीसरे स्थान पर रहीं.

सुधीक्षा वडलुरी, स्नेहा सत्यनारायण शानुवल्ली, अबिनया राजराजन और निथ्या गंधे की भारतीय महिला 4×100 मीटर रिले टीम ने 44.50 सेकंड के पुराने रिकॉर्ड में सुधार करते हुए 44.07 सेकंड का समय निकालकर प्रतियोगिता का नया रिकॉर्ड बनाया.

पुरुषों की 4×100 मीटर रिले टीम ने 38.75 सेकंड में दौड़ पूरी करके भारत के लिए शनिवार को छठा स्वर्ण पदक जीता.

आईएएनएस

Recent Posts

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

10 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

35 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

45 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

60 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

1 hour ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

1 hour ago