देश

मोदी सरकार की नीतियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था को बनाया मजबूत, महामारी के प्रभावों से लड़ने में सक्षम हुआ देश

केंद्र की मोदी सरकार कार्यकाल के नौ साल पूरे होने पर जहां बीजेपी एकतरफ पूरे देश में कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है. वहीं केंद्र सरकार ने भी इस मौके पर एक किताब जारी है. केंद्र सरकार की तरफ से जारी किताब 9 साल की सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण में अपनी उपलब्धियों का जिक्र महत्वपूर्ण बिंदुओं में बताया है. जिसमें गरीब, वंचितों, किसानों, महिलाओं और मध्यवर्ग परिवारों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाएं शामिल हैं. इसके अलावा विदेश नीति, देश की सुरक्षा के अलावा सैन्य ताकत को बढ़ाने के लिए किए गए खर्चों समेत भारत की अमृतपीढ़ी को सशक्त बनाना शामिल है.

विश्व आर्थिक विकास पर अपने नए अनुमानों में आईएमएफ ने भारत को दुनिया को सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था करार दिया है. जिसे केंद्र की मोदी सरकार ने जीवंत और बढ़ती अर्थव्यवस्था का संकेत बताया है. जो महामारी के प्रभाव से पूरी तरह उबर चुकी है. मोदी सरकार ने किताब में बताया है कि सरकार द्वारा शुरू किए गए संरचनात्मक सुधारों ने भारतीय अर्थव्यवस्था को काफी मजबूत किया है जिसने महामारी के प्रभावों का सामना करने में देश को सक्षम बनाया है.

देश में तेजी के साथ हो रहे बदलाव का श्रेय मोदी सरकार के प्रयासों के साथ ही आर्थिक नतीजों के प्रबंधन और समग्र दृष्टिकोण को दिया गया है. इसके साथ ही मोदी सरकार ने आत्मनिर्भर भारत के साथ ही मेक इन इंडिया के तहत कई कार्यक्रमों को शुरू किया है. जिसमें लाखों नौकरियां पैदा हुई हैं. किताब में ये भी कहा गया है कि मोदी सरकार ने एमएसएमई को अपनी आर्थिक नीति के केंद्र बिंदु में रखते हुए कोविड जैसी महामारी के दौरान आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना से एक करोड़ से अधिक एमएसएमई की रक्षा की और उन्हें बंद होने से बचाया. जिससे अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिली और देश विकास के पथ पर तेजी के साथ आगे बढ़ा. मोदी सरकार ने भारतीय निर्यात को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारत के सामानों और सेवाओं के निर्यात को 42 ट्रिलियन तक ले जाने के लिए नई विदेश नीति की घोषणा की है.

Shailendra Verma

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

6 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

7 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

7 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

7 hours ago