देश

Delhi Girl Murder Case: “इग्नोर कर रही थी साक्षी, इसलिए की हत्या, मुझे कोई पछतावा नहीं”, पुलिस की पूछताछ में साहिल ने कबूला जुर्म

Delhi Girl Murder: राजधानी दिल्ली में सरेआम नाबालिग लड़की की बर्बर तरीके से हत्या करने वाले आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है. पुलिस ने आरोपी साहिल से इस मामले में काफी देर तक पूछताछ की. जिसमें उसने बताया कि उसने जो किया, उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है. इससे पहले दोनों के बीच रिलेशन की बात सामने आयी थी. आरोपी ने बताया कि साक्षी उसे काफी दिनों से नजरअंदाज कर रही थी. इसलिए उसने बेहरमी से लड़की को मौत के घाट उतार दिया. बीते दिन सोमवार को दिल्ली के शाहबाद डेयरी (Shahbad area) इलाके की एक गली में लड़के ने अंधाधुंध लड़की पर चाकू से वार करता किए, सिर्फ इतना ही इसके लड़के लड़की बड़े से पत्थर से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था.

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी साहिल मौके से फरार हो गया था. जिसके बाद पुलिस ने उसे बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया था. आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई. वह एसी और फ्रिज रिपेयरिंग का काम करता है.

‘इग्नोर कर रही थी लड़की, इसलिए की हत्या’,

आरोप ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है. साहिल के मुताबिक, वह दोनों रिलेशनशिप में थे और लड़की उसे काफी दिनों से इग्नोर कर रही थी इसलिए उसने लड़की की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देते समय वह गुस्से आगबबूला था. पूछताछ में साहिल ने बताया कि हत्या के बाद वह रिठाला गया था, जहां उसने हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को छिपाया. इसके बाद साहिल बुलंदशहर गया. जहां उसने दो बार बस बदली. साहिल बचने के लिए पूरी चालाकी कर रहा था लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या के बाद साहिल ने अपना फोन बंद कर दिया था, जिसे बरामद कर लिया गया है.

प्रवीण नाम के लड़के बनवाया था टैटू

वहीं, एक चैनल की सूत्रों की खबर के मुताबिक, साक्षी का एक साल पहले प्रवीण नाम के लड़के सा ब्रेकअप हो गया था. इसके बाद उसे साहिल से प्रेम हो गया. मगर, साक्षी की दोबारा प्रवीण से बातचीत शुरू हो गयी और उसने साहिल से दूरियां बना ली थीं. इसी के चलते दोनो के बीच झगड़ा हुआ था. हालांकि, पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद ही वारदात के पीछे की असल वजह का खुलासा होगा. पुलिस सूत्रों का ये भी कहना है कि प्रवीण के नाम टैटू भी बनवाया था.

दिल्ली की रहने वाली थी लड़की

मृतका की पहचान 16 साल की साक्षी और आरोपी की पहचान साहिल पुत्र सरफराज के रूप में हुई. नाबालिग लड़की E-36 जेजे कॉलोनी के रहने वाले जनकराज की बेटी थी. जानकारी के मुताबिक, लड़की के पिता मजदूरी करते थे.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

31 minutes ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

1 hour ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

1 hour ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

1 hour ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

2 hours ago

पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक, आर.के. सिन्हा का सफर थमा; 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…

2 hours ago