देश

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के अवसर पर जानिए- घर बैठे कैसे बनवाएं Ayushman Card, दिल्ली में मिलेगा 10 लाख तक का फ्री इलाज

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के अवसर पर आज जानिए ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY)’ के आयुष्मान कार्ड के बारे में. इस योजना ने राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति ला दी है. इस योजना के तहत दिल्ली के पात्र नागरिकों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध होगा.

दिल्ली में आयुष्मान कार्ड के लिए 11 अप्रैल 2025 से रजिस्ट्रेशन शुरू कराए जा चुके हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) और दिल्ली सरकार के बीच 5 अप्रैल 2025 को हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के बाद दिल्ली 35वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बन गया है, जहां यह योजना लागू हुई.

आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आधार-आधारित e-KYC अनिवार्य है. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सरल और ऑनलाइन है. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाएं. वहां ‘PMJAY for 70+’ विकल्प पर क्लिक करें, जिसके बाद आप beneficiary.nha.gov.in पर रीडायरेक्ट होंगे. यहां अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP डालकर सत्यापन करें. फिर राज्य चुनें और अपनी पात्रता जांचें. यदि आप पात्र हैं, तो दाईं ओर आपका नाम प्रदर्शित होगा. अगर आपका आयुष्मान कार्ड अभी जारी नहीं हुआ है, तो ‘Action’ कॉलम में ‘Apply’ पर क्लिक करें. आधार-लिंक्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP से सत्यापन पूरा करें. इसके बाद आप दिल्ली आयुष्मान भारत योजना के लिए रजिस्टर्ड हो जाएंगे.

लोगों को मिल रहा 10 लाख तक का मुफ्त इलाज

आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा. यह योजना विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए लाभकारी है. योजना में 27 विशेषज्ञता क्षेत्रों जैसे ऑन्कोलॉजी, कार्डियोलॉजी और ऑर्थोपेडिक्स शामिल हैं. इसके अलावा, प्री-हॉस्पिटलाइजेशन और पोस्ट-डिस्चार्ज खर्च भी कवर किए जाते हैं. दिल्ली में अब तक लाखों आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं, और 93 अस्पताल इस योजना से जुड़ गए हैं.

स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस योजना को ‘विकसित दिल्ली’ की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया. उन्होंने कहा कि लगभग 6.54 लाख परिवार इस योजना का लाभ उठा सकेंगे. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि यह योजना पिछले 11 वर्षों से दिल्ली में लागू न होने के कारण लोगों को मिलने वाले लाभों से वंचित रख रही थी. अब यह योजना दिल्ली के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी.

वरिष्ठ नागरिकों के लिए इस योजना में विशेष प्रावधान

योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को, उनकी आय की परवाह किए बिना, अलग से 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान किया जाएगा. यह सुविधा विशेष रूप से उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो अन्य स्वास्थ्य योजनाओं जैसे CGHS या ECHS का लाभ ले रहे हैं, क्योंकि वे अब PMJAY का विकल्प चुन सकते हैं.

Bharat Express Desk

Recent Posts

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

6 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

22 minutes ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

2 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

2 hours ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

2 hours ago