देश

‘PM मोदी के सत्ता में आने के बाद 11 सालों में देश में परिस्थितियां बदलीं, अब मुसलमानों का उनके प्रति पूरा विश्वास’

अजमेर दरगाह प्रमुख के उत्तराधिकारी और ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के चेयरमैन सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद पिछले 11 साल में देश में परिस्थितियां बदली हैं और मुसलमानों के मन में उनके प्रति पूरा विश्वास है.

सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने मुसलमानों के मन में पीएम मोदी के लिए सॉफ्ट कॉर्नर के सवाल पर कहा कि परिस्थितियां बिल्कुल बदल चुकी हैं. बात सॉफ्ट कॉर्नर की नहीं है, विश्वास की है. जिस तरीके से प्रधानमंत्री मोदी ने भारत सरकार का नेतृत्व करते हुए इस देश को आगे बढ़ाया है, उससे देश के हर नागरिक का मान-सम्मान बढ़ा है और हिंदुस्तान का मुसलमान अपने देश के प्रति हर तरीके से समर्पित है. तो ज़ाहिर सी बात है जब देश का सम्मान बढ़ा है तो हर व्यक्ति का सम्मान बढ़ा है. मुसलमानों का पीएम मोदी के प्रति पूरा विश्वास है और मैं समझता हूं कि आने वाले दिनों में परिस्थितियां और बदलेंगी. अभी जो धर्म के नाम पर राजनीति होती है, वह बंद हो चुकी है. अब वोट सिर्फ विकास के नाम पर पड़ते हैं और जो विकास करेगा, उसे वोट मिलेगा, चाहे वह हिंदू का हो या मुस्लिम का.

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 50 साल में मुसलमानों को सिर्फ एक वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया. उनके उत्थान को लेकर बातें तो बहुत बड़ी-बड़ी की गईं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ. मोदी सरकार ने अल्पसंख्यकों, जिसमें मुसलमान भी शामिल हैं, के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई हैं. मुस्लिम महिलाओं और बच्चों के विकास के लिए काम हो रहा है. नरेंद्र मोदी एक हाथ में कुरान और दूसरे हाथ में कंप्यूटर का मिशन लेकर चले हैं. इस सरकार ने मुसलमानों को वोट बैंक की राजनीति से बाहर निकाला है.

वक्फ कानून का समर्थन करते हुए सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि वक्फ के मामले को लेकर बहुत समय से शिकायत थी कि इसमें करप्शन है. दुनिया के अंदर वक्फ इतना बड़ा इंस्टीट्यूशन है. उसे सबसे बड़ा माना जाता है और सबसे ज्यादा उसकी प्रॉपर्टी है, तो उसकी आमदनी का इस्तेमाल सही रूप से हो. करप्शन दूर हो और उसका इस्तेमाल मुसलमानों के उत्थान के लिए हो, खास तौर पर गरीब मुसलमानों के लिए हो. इस दिशा में जो कदम उठाए गए हैं, वे बिल्कुल सराहनीय हैं और यह समाज के हित में उठाए गए हैं.

सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी बहुत ही सरल स्वभाव के हैं और बहुत ही विनम्रता के साथ लोगों से मिलते हैं. सामने वाले को भी आदर देते हैं, जबकि वह देश के इतने शीर्ष पद पर हैं.

वहीं, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश के प्रति उनका स्वभाव अगर देश के दुश्मन आंख उठाकर देखेंगे, तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से देश का हर व्यक्ति प्रभावित हुआ है. इतना ही नहीं, पूरी दुनिया में पीएम मोदी का महत्व ज्यादा बढ़ा है. कुछ दिन पहले देश की अर्थव्यवस्था चौथे स्थान पर पहुंची है. यानी हमारा देश दुनिया की चौथी आर्थिक शक्ति बन चुका है.

आईएएनएस

Recent Posts

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

1 minute ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

24 minutes ago

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

49 minutes ago

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: 9 मौतों से बढ़ा तनाव, CM ने की शांति की अपील

Manipur Violence: मणिपुर के पहाड़ी जिलों में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है.…

58 minutes ago