देश

‘अब पहले वाला कमजोर भारत नहीं रहा, दुनिया मानती है लोहा…’, पीएम मोदी के रिकॉर्ड पर राजनाथ सिंह ने दिया बयान

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया भी इस चीज को मानती है कि पीएम मोदी के कार्यकाल में भारत अब पहले वाला भारत नहीं रहा. वह अब कमजोर नहीं बल्कि ताकतवर भारत बन गया है.

लखनऊ में मीडिया से बातचीत करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐसा रिकॉर्ड कायम किया है जिसे तोड़ पाना आसान नहीं होगा. उन्होंने याद दिलाया कि पीएम मोदी सिर्फ केंद्र में ही नहीं, बल्कि इससे पहले करीब 13 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में भी जनता की सेवा कर चुके हैं. अब बतौर प्रधानमंत्री देश को संभालते हुए उन्हें 12 साल होने जा रहे हैं.

राजनाथ सिंह ने कहा,

“मैं यह बात सिर्फ कैबिनेट का हिस्सा होने के नाते नहीं कह रहा, बल्कि आज पूरी दुनिया इस सच को स्वीकार करती है. मोदी जी के कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की साख बहुत मजबूत हुई है. आज का भारत पहले जैसा नहीं रहा; यह अब एक कमजोर देश नहीं, बल्कि दुनिया की बड़ी ताकतों में शुमार है.”

पश्चिम बंगाल के कद्दावर नेता दिलीप घोष ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि दुनिया में पीएम मोदी जैसा नेता मिलना नामुमकिन है. यह रिकॉर्ड तो बस एक शुरुआत है. उन्हें देश की जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला है और जिस लगन से वे काम कर रहे हैं, आने वाले समय में ऐसे कई और कीर्तिमान स्थापित होंगे.

वहीं भाजपा सांसद मनन मिश्रा ने चुटकी लेते हुए कहा कि 10 जून को जो रिकॉर्ड बनने जा रहा है, वह तो प्रधानमंत्री के लिए एक छोटी सी बात है. उनके नाम पहले ही कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं और भविष्य में भी वे नए इतिहास रचते रहेंगे.

टूट जाएगा जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड

इस पूरे मामले पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हमारा देश भाग्यशाली है कि भारत माता ने नरेंद्र दामोदरदास मोदी जैसे सपूत को जन्म दिया, जिन्होंने देश की तकदीर बदल दी. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि 10 जून को पीएम मोदी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित शासनाध्यक्ष रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे.

उन्होंने आगे दावा किया कि यह सिलसिला यहीं रुकने वाला नहीं है. पीएम मोदी साल 2029 और उसके बाद 2034 के चुनावों में भी जीत का परचम लहराएंगे और लंबे समय तक देश की सेवा करते रहेंगे. भाजपा नेताओं का मानना है कि पीएम मोदी के लिए देश ही उनका परिवार और सब कुछ है, और पिछले 12 सालों में उन्होंने भारत की तस्वीर और तकदीर दोनों को संवारने का काम किया है.

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में अन्नामलाई का ‘विस्फोट’! नई पार्टी का ऐलान, जाते-जाते खोला सबसे बड़ा राज

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

एलन मस्क की SpaceX रोजाना अंतरिक्ष में भेज रही करीब 9 सैटेलाइट, जानिए कैसे इतनी तेज हुई लॉन्चिंग

एलन मस्क की SpaceX Starlink नेटवर्क को तेजी से विस्तार देने के लिए लगातार सैटेलाइट…

6 minutes ago

नेपाल में बेजुबान से क्रूरता: बीमार कुत्ते को नदी में फेंका, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी महिला गिरफ्तार

नेपाल के बाझांग जिले से जानवरों के प्रति क्रूरता का एक वीभत्स मामला सामने आया…

23 minutes ago

11वां व्हाइटस्वान आर्ट फेस्टिवल: कथक नृत्यांगना स्नेहा मुखर्जी ने दी मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति

11वें व्हाइटस्वान रिस्पॉन्सिबल आर्ट फेस्टिवल में नई दिल्ली की प्रतिष्ठित कथक नृत्यांगना सुश्री स्नेहा मुखर्जी…

60 minutes ago

उड़ानों को तरसते नए एयरपोर्ट: करोड़ों खर्च के बाद भी खाली रनवे, कहां चूक गई UDAN योजना?

UDAN योजना के तहत छोटे शहरों में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई एयरपोर्ट विकसित…

2 hours ago

8 घंटे में बिगड़ेगा मौसम! 16 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने किया सावधान

Weather Today: 18 सितंबर को देश के 16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट…

2 hours ago

आज का पंचांग: सप्तमी के बाद लगेगी अष्टमी, जानें राहुकाल, नक्षत्र और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: शुक्रवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर बाद समाप्त होकर…

3 hours ago