Jabalpur couple viral video: जबलपुर/ संजय मलिक: मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित गौरीघाट से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत कर दिया है. पवित्र नर्मदा नदी के बीच एक युवा जोड़ा सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक हरकत करते हुए दिखाई दिया. घाट पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी का माहौल है और मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
इस घटना को देखकर घाट पर मौजूद एक नाव चालक ने अपने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मामला सामने आते ही घाट पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड जवान मौके पर पहुंचे और दोनों को तुरंत नदी से बाहर निकाल लिया. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में भी चर्चा और नाराजगी देखने को मिली.
होमगार्ड जवानों ने दोनों को नदी से बाहर लाने के बाद उनके व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जताई. जवानों ने समझाया कि सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर इस तरह की गतिविधियां न केवल सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ हैं, बल्कि इससे लोगों की भावनाएं भी आहत हो सकती हैं.
ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में अन्नामलाई का ‘विस्फोट’! नई पार्टी का ऐलान, जाते-जाते खोला सबसे बड़ा राज
उन्होंने प्रेमी जोड़े को भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न करने की सख्त हिदायत दी और सार्वजनिक स्थानों पर जिम्मेदारी से व्यवहार करने की सलाह दी. काफी देर तक समझाने के बाद दोनों से गलती न दोहराने का आश्वासन लिया गया, जिसके बाद उन्हें चेतावनी देकर वहां से जाने दिया गया.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने WFE की 65वीं जनरल असेंबली के लिए जारी संदेश में भारतीय…
Sonia Gandhi Voter List Case: सोनिया गांधी के भारतीय नागरिक बनने से पहले 1980 की…
NEET UG Paper Leak: NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…
बांग्लादेश के सिलहट जिले में BGB द्वारा हिरासत में लिए गए BSF जवान को दोनों…
Kiara Advani Baby Shower: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच एक्ट्रेस…
Windfall Tax Effect: सरकार ने डीजल और ATF के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ा दिया…