प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवन यात्रा और उनकी विचारधारा पर आधारित एक नई किताब ‘Modi’s Mission’ का विमोचन 24 अक्टूबर 2025 को होने जा रहा है. इस किताब को मशहूर वकील और लेखक बर्जिस देसाई ने लिखा है और इसे रूपा पब्लिकेशन ने प्रकाशित किया है. किताब का लोकार्पण महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे.
यह किताब नरेंद्र मोदी की जीवनी नहीं है बल्कि उनके विचारों और मिशन की कहानी है. लेखक ने इसमें बताया है कि कैसे एक सामान्य परिवार से आने वाले पीएम नरेंद्र मोदी ने तमाम चुनौतियों को पार करते हुए देश की राजनीति में एक नई चेतना जगाई. किताब में उनके बचपन और युवावस्था की उन घटनाओं का जिक्र है जिन्होंने उनके सामाजिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण को आकार दिया.
‘Modi’s Mission’ में यह भी बताया गया है कि कैसे कुछ बुद्धिजीवी वर्गों ने पीएम मोदी के खिलाफ झूठ फैलाकर शासन को कमजोर करने की कोशिश की. पीएम मोदी ने पारदर्शी और परिणाम आधारित शासन के जरिए देश की सामूहिक चेतना को मजबूत किया. किताब में नोटबंदी, GST, अनुच्छेद 370 की समाप्ति जैसे बड़े फैसलों को लेकर मोदी की रणनीति और सोच को विस्तार से समझाया गया है.
लेखक बर्जिस देसाई मुंबई के जाने-माने वकील और लेखक हैं. वे एक प्रमुख गुजराती अखबार में पत्रकार भी रह चुके हैं और भारत की एक बड़ी लॉ फर्म के मैनेजिंग पार्टनर के पद से रिटायर हुए हैं. उन्होंने पारसी संस्कृति पर आधारित ‘Oh! Those Parsis’ और ‘The Bawaji’ जैसी चर्चित किताबें भी लिखी हैं.
ये भी पढ़ें-जंगलराज का हो रहा कमबैक! बिहार के इस बाहुबली की बेटी को मिली गोली मारने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
इस किताब की तारीफ करते हुए उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने कहा,
“प्रधानमंत्री मोदी 21वीं सदी के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले नेताओं में से एक हैं. यह किताब दिखाती है कि कैसे उन्होंने देश के लिए अपने प्रेम के साथ दुनिया में भारत की पहचान को ऊंचा उठाने की कोशिश की है.”
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…
France Violence: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि फ्रांस में जो कुछ हो रहा है,…
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…
Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…
सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…
दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…