चुनाव

जंगलराज का हो रहा कमबैक! बिहार के इस बाहुबली की बेटी को मिली गोली मारने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Munna Shukla Daughter Death Threat: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच उठापटक जारी है. लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर बिहार की जनता जहां उत्साहित है. वहीं अपराधियों के भी हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. ताजा मामला बिहार के हाजीपुर से है. जहां लालगंज सीट से आरजेडी के उम्मीदवार शिवानी शुक्ला को गोली मारने की धमकी दी गई है. बता दें कि, शिवानी शुक्ला बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी हैं.

पुलिस के मुताबिक किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर आरजेडी उम्मीदवार को गोली मारने की धमकी दी. जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए शिवानी शुक्ला की सुरक्षा बढ़ा दी है. उनकी सुरक्षा में अब एक अतिरिक्त गार्ड लगाया गया है. वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.

कौन हैं शिवानी शुक्ला?

शिवानी शुक्ला बिहार के बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की बेटी हैं. उन्होंने लंदन स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से एलएलएम (मास्टर्स ऑफ लॉ) की पढ़ाई की हैं. उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल और बेंगलुरु की एलायंस यूनिवर्सिटी से अपनी शुरुआती पढ़ाई की है. मुन्ना शुक्ला इन दिनों जेल में बंद हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरजेडी ने 28 वर्षीय शिवानी की शिक्षा को देखते हुए लालगंज सीट से उन्हें उम्मीदवार बनाया है.

जेल में रहते जीत गए थे मुन्ना शुक्ला

मुन्ना शुक्ला बिहार के बड़े बाहुबलियों में से एक हैं. भूमिहार समाज से आने वाले मुन्ना शुक्ला ने साल 2000 में जेल में रहते हुए निर्दलीय ही विधानसभा चुनाव जीत गए थे. उनके परिवार का लालगंज क्षेत्र में अच्छा खासा प्रभाव है. हालांकि शुक्ला परिवार 2010 के बाद से एक भी चुनाव नहीं जीत सका है. अब शिवानी शुक्ला के रूप में परिवार को नई उम्मीद मिली है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली के रोहिणी में एनकाउंटर, बिहार के 4 मोस्ट वांटेड गैंगस्टर ढेर

शिवानी शुक्ला पर है लाखों का कर्ज

शिवानी ने अपने चुनावी हलफनामे में जानकारी दी है कि उनके पास कुल 21 लाख रुपये की चल संपत्ति है. वहीं विदेश में पढ़ाई करने के लिए उन्होंने 36 लाख रुपये का लोन भी लिया था. शिवानी का कहना है कि वो राजनीति में मंत्री या विधायक बनने नहीं बल्कि अपने पिता मुन्ना शुक्ला को जेल से बाहर निकालने के लिए आई हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट; हरमंदिर साहिब में टेका माथा, बोले- ‘पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल’

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…

2 minutes ago

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए नो-वोटिंग: BJP की किस पांसे से बैकफुट पर गए अखिलेश यादव?

UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…

2 minutes ago

एयरपोर्ट पर सिम खोजने का झंझट खत्म! एयर इंडिया का EasyRoam करेगा काम आसान

Air India EasyRoam SIM: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam…

5 minutes ago

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

39 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

48 minutes ago