Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

जंगलराज का हो रहा कमबैक! बिहार के इस बाहुबली की बेटी को मिली गोली मारने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Munna Shukla Daughter Death Threat: लालगंज सीट से आरजेडी के उम्मीदवार शिवानी शुक्ला को गोली मारने की धमकी दी गई है. शिवानी शुक्ला बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी हैं. शिवानी शुक्ला लंदन स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से एलएलएम (मास्टर्स ऑफ लॉ) की पढ़ाई की हैं.

Munna Shukla Daughter Death Threat

Munna Shukla Daughter Death Threat: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच उठापटक जारी है. लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर बिहार की जनता जहां उत्साहित है. वहीं अपराधियों के भी हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. ताजा मामला बिहार के हाजीपुर से है. जहां लालगंज सीट से आरजेडी के उम्मीदवार शिवानी शुक्ला को गोली मारने की धमकी दी गई है. बता दें कि, शिवानी शुक्ला बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी हैं.

पुलिस के मुताबिक किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर आरजेडी उम्मीदवार को गोली मारने की धमकी दी. जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए शिवानी शुक्ला की सुरक्षा बढ़ा दी है. उनकी सुरक्षा में अब एक अतिरिक्त गार्ड लगाया गया है. वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.

कौन हैं शिवानी शुक्ला?

शिवानी शुक्ला बिहार के बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की बेटी हैं. उन्होंने लंदन स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से एलएलएम (मास्टर्स ऑफ लॉ) की पढ़ाई की हैं. उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल और बेंगलुरु की एलायंस यूनिवर्सिटी से अपनी शुरुआती पढ़ाई की है. मुन्ना शुक्ला इन दिनों जेल में बंद हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरजेडी ने 28 वर्षीय शिवानी की शिक्षा को देखते हुए लालगंज सीट से उन्हें उम्मीदवार बनाया है.

जेल में रहते जीत गए थे मुन्ना शुक्ला

मुन्ना शुक्ला बिहार के बड़े बाहुबलियों में से एक हैं. भूमिहार समाज से आने वाले मुन्ना शुक्ला ने साल 2000 में जेल में रहते हुए निर्दलीय ही विधानसभा चुनाव जीत गए थे. उनके परिवार का लालगंज क्षेत्र में अच्छा खासा प्रभाव है. हालांकि शुक्ला परिवार 2010 के बाद से एक भी चुनाव नहीं जीत सका है. अब शिवानी शुक्ला के रूप में परिवार को नई उम्मीद मिली है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली के रोहिणी में एनकाउंटर, बिहार के 4 मोस्ट वांटेड गैंगस्टर ढेर

शिवानी शुक्ला पर है लाखों का कर्ज

शिवानी ने अपने चुनावी हलफनामे में जानकारी दी है कि उनके पास कुल 21 लाख रुपये की चल संपत्ति है. वहीं विदेश में पढ़ाई करने के लिए उन्होंने 36 लाख रुपये का लोन भी लिया था. शिवानी का कहना है कि वो राजनीति में मंत्री या विधायक बनने नहीं बल्कि अपने पिता मुन्ना शुक्ला को जेल से बाहर निकालने के लिए आई हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital