देश

‘तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं!’ सनकी आशिक ने ऑफिस में लड़की को दौड़ा-दौड़ा कर काटा, फिर खुद का भी रेता गला

Mohali Murder Case: पंजाब के मोहाली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक अमेरिकी लॉजिस्टिक कंपनी के भीतर 28 वर्षीय युवती डिंपल की उसके ही पूर्व प्रेमी हरजिंदर सिंह उर्फ हैरी ने बेरहमी से हत्या कर दी. ब्रेकअप से नाराज आरोपी ने दफ्तर के अंदर घुसकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया और फिर खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया.

यह मामला पटियाला के रहने वाले हैरी और डिंपल का है, जो मोहाली की एक ही कंपनी में काम करते थे. तीन साल के अफेयर के बाद छह महीने पहले उनका ब्रेकअप हो गया था. डिंपल आगे बढ़ चुकी थी और उसके परिवार वाले उसकी शादी की बात कर रहे थे, जिससे नाराज होकर हैरी ने ऑफिस के अंदर डिंपल पर चाकू से 25-30 वार कर दिए (Breakup Revenge Murder).

अस्पताल ले जाते समय डिंपल की मौत हो गई, जबकि खुदकुशी की कोशिश करने वाला आरोपी हैरी फिलहाल पुलिस कस्टडी में अस्पताल में भर्ती है और अब खतरे से बाहर है.

चमचमाते दफ्तर में खौफनाक मंजर

पंजाब के मोहाली (फेज-11, सेक्टर 66) स्थित एक अमेरिकी लॉजिस्टिक कंपनी के दफ्तर में गुरुवार 4 जून की शाम सब कुछ सामान्य था. डिस्पैच सेक्शन में काम करने वाली 28 वर्षीय डिंपल अपनी डेस्क पर बैठकर रोजाना की तरह काम कर रही थी. शाम के करीब 7 बजे, जब दफ्तर के बाकी कर्मचारी अपने कामों में व्यस्त थे, तभी डिंपल के पीछे एक शख्स आकर खड़ा हो गया. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने अचानक डिंपल की गर्दन पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया.

जान बचाने की नाकाम कोशिश

अचानक हुए इस हमले से घबराकर डिंपल अपनी जान बचाने के लिए कुर्सी से उठी और ऑफिस में दूसरी तरफ भागी. लेकिन सिरफिरा हमलावर उसके पीछे भागा और उसे दोबारा दबोच लिया. वह लगातार डिंपल पर चाकू से बेतहाशा वार किए जा रहा था. दफ्तर के सहकर्मियों ने जब यह खौफनाक मंजर देखा, तो कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाकर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर ने उन्हें भी चाकू दिखाकर पीछे हटने पर मजबूर कर दिया.

दूसरा चाकू निकालकर किए ताबड़तोड़ वार

इसी बीच, डिंपल के एक कलीग ने जान जोखिम में डालकर हमलावर से चाकू छीन लिया. मगर आरोपी के सिर पर खून सवार था उसने तुरंत अपनी जेब से दूसरा चाकू निकाला और डिंपल पर फिर से टूट पड़ा. इस बार उसने गर्दन के साथ-साथ डिंपल के सीने और दिल पर निशाना साधा. महज 30 से 40 सेकंड के भीतर आरोपी ने डिंपल पर करीब 25 से 30 वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी.

पुलिस की एंट्री

जब हमलावर को पूरा यकीन हो गया कि डिंपल की मौत हो चुकी है, तो उसने उसी चाकू से अपने गले और सीने पर भी कई वार कर दिए. पूरे दफ्तर में चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई. सूचना मिलते ही मोहाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को लहूलुहान हालत में नजदीकी प्राइवेट अस्पताल ले गई. हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही डिंपल ने दम तोड़ दिया, जबकि आरोपी की सांसें चल रही थीं और डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया.

पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में जो हकीकत सामने आई, वह चौंकाने वाली थी. डिंपल की हत्या करने वाले इस शख्स का नाम हरजिंदर सिंह मान उर्फ हैरी है. हैरी और डिंपल दोनों पंजाब के पटियाला के रहने वाले थे और पिछले 3 सालों से इसी कंपनी में साथ काम कर रहे थे. साथ काम करते-करते दोनों में प्यार हो गया, लेकिन करीब छह महीने पहले उनके बीच अनबन हुई और डिंपल ने हैरी से ब्रेकअप कर लिया.

शादी की बात से परेशान था आरोपी (Office Murder Punjab)

डिंपल इस रिश्ते से आगे बढ़कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रही थी. घटना वाली रात ही उसे अपने घर पटियाला जाना था, जहां उसके परिजन उसकी शादी के लिए लड़का देखने वाले थे. डिंपल के परिवार को उसके और हैरी के रिश्ते या ब्रेकअप के बारे में कोई जानकारी नहीं थी.

दूसरी तरफ, ब्रेकअप के बाद से हैरी लगातार परेशान था और डिंपल पर दोबारा रिश्ता जोड़ने का दबाव बना रहा था, जिससे डिंपल ने साफ इनकार कर दिया था. इसी बात का बदला लेने के लिए हैरी ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया.

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल और मौजूदा स्थिति

इस हाई-प्रोफाइल मर्डर ने कॉर्पोरेट दफ्तरों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. डिंपल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उनका कहना है कि इतनी बड़ी कंपनी में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे, वरना कोई चाकू लेकर अंदर कैसे घुस सकता था. मोहाली पुलिस इस लापरवाही की भी जांच कर रही है.

आरोपी हैरी के माता-पिता अमेरिका में रहते हैं, जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई है. सोमवार को डॉक्टरों ने बताया कि हैरी अब खतरे से बाहर है, लेकिन उसे अस्पताल से डिस्चार्ज होने में दो-तीन दिन का समय लगेगा, जिसके बाद पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी.

यह भी पढ़ें:  उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सरकार का बड़ा झटका: सालाना सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 9 से घटाकर की 4, जानें अब कितनी जेब होगी ढीली

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

24 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

44 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

49 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

57 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago