देश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा खुलासा, बोले- ऑपरेशन सिंदूर में 22 मिनट में 100+ आतंकियों का सफाया, सेना को मिली खुली छूट

Monsoon Session: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को लोकसभा में एक अहम बयान देते हुए ऑपरेशन सिंदूर की पूरी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और सिर्फ 22 मिनट में मिशन को पूरा कर लिया गया. उन्होंने बताया कि इस पूरे अभियान के दौरान भारतीय सेना ने 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया और 7 आतंकी कैंपों को पूरी तरह तबाह कर दिया.

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को खुली छूट दी थी, जिसके चलते हमारे जवानों ने बिना किसी राजनीतिक रोकटोक के पूरा एक्शन लिया. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के पास कई रास्ते थे, लेकिन हमने वही विकल्प चुना जो देश के हित में सबसे ज्यादा सही था.

क्या बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री ने कहा, “मैं हमारे बहादुर जवानों को सलाम करता हूं, जिन्होंने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. आज हमारी सेना हर हालात से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है.”

जब उनसे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर कराने के दावे पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है. पाकिस्तान ने खुद हमसे युद्ध रोकने की अपील की थी.

राजनाथ सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर को खत्म नहीं किया गया है, बस फिलहाल के लिए रोका गया है. अगर पाकिस्तान फिर से कोई हरकत करता है, तो हम ऑपरेशन को दोबारा शुरू करेंगे और पहले से भी ज्यादा सख्ती से जवाब देंगे.

उन्होंने कहा कि भारत की सेना और सरकार दोनों ही देश की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेंगे.

ये भी पढ़ें- “श्रद्धालुओं के लिए हो समुचित व्यवस्थाएं और धर्मांतरण कानून हो सख्त…”, उच्च स्तरीय बैठक में उत्तराखंड सीएम ने दिये सख्त निर्देश

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

36 minutes ago

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…

2 hours ago

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को बताया दुनिया का हीरो, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के लिए दिया खास न्योता

Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…

2 hours ago

सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर बड़ा हवाई हमला: हूतियों ने दागे बैलिस्टिक मिसाइल, आसमान में उठा धुएं का गुबार

Saudi Riyadh Missile Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अरामको की सुविधा को बैलिस्टिक…

2 hours ago

आज का पंचांग: नवमी तिथि में कौन सा समय शुभ? जानें राहुकाल, चौघड़िया और मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: जानें आश्विन कृष्ण नवमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल,…

3 hours ago