उत्तर प्रदेश

कल्कि धाम में 30 जुलाई को ‘कल्कि जयंती समारोह’ का होगा आयोजन, देश भर से जुटेंगे भक्त

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के एंचोड़ा कंबोह में स्थित कल्कि धाम (Kalki Dham) में हर वर्ष की तरह इस साल भी कल्कि जयंती समारोह का भव्य और दिव्य आयोजन होने जा रहा है. यह उत्सव 30 जुलाई, बुधवार को आयोजित किया जाएगा. इस पावन अवसर पर प्रवचन माला, भंडारा और विविध सेवाकार्य होंगे. आयोजन कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम के नेतृत्व में होगा.

Kalki Dham में मनाई जाएगी जयंती

कल्कि धाम (Kalki Dham) के प्रवक्ता पंकज चाहल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन 30 जुलाई को आचार्य प्रमोद कृष्णम के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह श्री कल्कि प्राकट्य महायज्ञ से होगी. साढ़े 9 बजे महायज्ञ की पूर्णाहुति पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम द्वारा संपन्न कराई जाएगी.

यह भी पढ़ें- “श्रद्धालुओं के लिए हो समुचित व्यवस्थाएं और धर्मांतरण कानून हो सख्त…”, उच्च स्तरीय बैठक में उत्तराखंड सीएम ने दिये सख्त निर्देश

सुबह से शुरू होगा कार्यक्रम

उन्होंने बताया कि 10 बजे से श्री कल्कि नाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित सनातन धर्मावलंबी भगवान कल्कि की सामूहिक स्तुति करेंगे. संकीर्तन के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम जी का विशेष आध्यात्मिक उद्बोधन होगा, जो दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगा. कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी भक्त प्रसाद ग्रहण करेंगे. पंकज चाहल ने बताया कि इस कार्यक्रम में दिल्ली सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में कल्कि भक्त शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में चर्चा से पहले पी. चिंदबरम ने खड़ा कर दिया नया विवाद, पहलगाम हमले को लेकर कही ये बातें, हमलावर हुई भाजपा

कार्यक्रम के अंत में श्री कल्कि सेवा समिति द्वारा प्रकाशित आश्रम की वार्षिक स्मारिका ‘प्रवर्तन’ का विमोचन किया जाएगा. इस स्मारिका में पूरे वर्ष के सेवा कार्यों, योग, प्रवचन और जनकल्याणकारी गतिविधियों का संकलन रहेगा.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

14 minutes ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

16 minutes ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

1 hour ago

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…

2 hours ago

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को बताया दुनिया का हीरो, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के लिए दिया खास न्योता

Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…

2 hours ago