Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

parliament

संसद का मानसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया. पीआरएस के आंकड़ों के अनुसार लोकसभा में निर्धारित समय का सिर्फ 15% काम हुआ, जो 22 सालों में तीसरा सबसे निचला स्तर है.

संसद के मानसून सत्र में जारी गतिरोध को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पूरे विपक्ष को मूल मुद्दों से भटकाने का काम किया और संसद में सार्थक चर्चा नहीं होने दी.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नीट पेपर लीक पर छात्र आंदोलन को लेकर लोकसभा में चर्चा कराने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह अपने आवास पर एनडीए के सांसदों से मुलाकात की, जिसमें एनसीपीआई में शामिल हुए बागी तृणमूल कांग्रेस के सांसद और एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए शिवसेना (यूबीटी) के सांसद शामिल थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने आवास पर भारतीय जनता पार्टी के नए 37 सांसदों के लिए नाश्ते पर एक बैठक आयोजित की है.

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और राज्यसभा सदस्य समिक भट्टाचार्य ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से संसद भवन में मुलाकात की है.

नीट पेपर लीक आंदोलन का नेतृत्व करने वाले सोनम वांगचुक ने संसद में एंटी-पेपर लीक कानून पारित होने पर मोदी सरकार की सराहना की. वांगचुक ने सरकार से आंदोलनकारियों पर कार्रवाई नहीं करने और परीक्षा सुधारों को लगातार आगे बढ़ाने की भी अपील की.

वामपंथी दलों के सदस्यों ने शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' को कानूनी सुरक्षा देने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है.

नीट परीक्षा विवाद को लेकर राज्यसभा में एक बार फिर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है, जबकि विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा है.

मानसून सत्र के दूसरे दिन भी संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही भारी हंगामे के कारण नहीं चल सकी. विपक्ष का कहना है कि वे संसद में नीट परीक्षा, पेपर लीक व जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का विषय उठाना चाहते हैं.