देश

बिहार में 35 लाख से ज्यादा वोटर्स के कटेंगे नाम, चुनाव आयोग करा रहा घर-घर सर्वेक्षण, 1 अगस्त को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का ड्राफ्ट

Bihar Election 2025: बिहार (Bihar) में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक ओर सियासी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है, वहीं दूसरी ओर चुनाव आयोग भी तैयारियों को अमली जामा पहनाने में जुटा हुआ है. इसी कड़ी में चुनाव आयोग वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण और सत्यापन अभियान चला रहा है. अब तक हुए सत्यापन में 35 लाख से ज्यादा फर्जी मतदाता पाए गए, जिनका नाम इलेक्शन कमीशन काटेगा. मतदाता सूची का ड्राफ्ट 1 अगस्त को प्रकाशित किया जाना है.

छह करोड़ 60 लाख मतदाताओं ने जमा किए गणना फॉर्म

चुनाव आयोग के अनुसार बिहार (Bihar) में अब तक 5 करोड़ 74 लाख से अधिक प्रपत्र वेबसाइट पर अपलोड किए जा चुके हैं. दो चरणों में हुए घर-घर सर्वेक्षण में यह सामने आया है कि 1.59% मतदाता मृत पाए गए, 2.2% ने स्थायी रूप से अपना निवास स्थान बदल लिया है, और 0.73% मतदाता एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत मिले हैं. कुल मिलाकर ऐसे मतदाताओं का प्रतिशत 4.52% बनता है, जो लगभग 35 लाख 69 हजार से अधिक हैं.  राज्य के कुल 7 करोड़ 90 लाख मतदाताओं में से अब तक 6 करोड़ 60 लाख 67 हजार 208 मतदाता अपने गणना फॉर्म जमा कर चुके हैं.

11.82 फीसदी वोटरों ने अभी जमा नहीं किया गणना फॉर्म

चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अब केवल 11.82% मतदाता ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक अपने गणना फॉर्म जमा नहीं किए हैं. आयोग का कहना है कि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए, यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. तीसरे चरण में घर-घर सर्वेक्षण के लिए लगभग एक लाख बीएलओ जल्द ही कार्य शुरू करेंगे, जिसमें राजनीतिक दलों के करीब 1.5 लाख बीएलए भी सहयोग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- अपने बयान पर अड़े तेजस्वी यादव, सूत्र को मूत्र बताने पर दिया अब ये तर्क

बिहार (Bihar) के सभी 261 शहरी स्थानीय निकायों के 5683 वार्डों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं. साथ ही, अस्थायी रूप से राज्य से बाहर गए मतदाताओं के लिए भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि वे भी समय रहते अपना गणना फॉर्म जमा कर सकें.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

16 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

45 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

57 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago